चेहरे के दाग धब्बे हटाएं आसानी से | 8 Easy Remedies to Remove Facial Scars

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के 8 असरदार घरेलू उपाय (Easy Remedies to Remove Facial Scars)

Easy Remedies to Remove Facial Scars- आज हम आपको चेहरे के दाग धब्बे हटाने के 8 असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इस उपाय के प्रयोग से आपके चेहरे की रंगत बढ़ जाएगी। साथ ही आप की स्कीन खूबसूरत और धमकने लगेगी। यह नुस्खा आपकी स्किन के पिगमेंटेशन मुहासे के दाग धब्बे दूर करेगा। इस नुस्खे के प्रयोग से आपकी स्किन पर किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं स्किन घरेलू नुस्खों द्वारा बेदाग कैसे बनाएं। पढ़ना जारी रखें

1. मुहांसों के दाग धब्बे के लिए स्टॉबरी और बेसन का प्रयोग

मुहांसों के दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए स्टॉबरी बेसन का पेस्ट फायदेमंद होता है। इस प्रयोग के लिए आपको स्टॉबरी और बेसन का गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। अब आपको इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखना है। सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लेना है। ऐसा करने से मुहांसों के दाग धब्बे और ब्लैक हेड्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

2. मुहांसों के दाग धब्बे के लिए नींबू और अनार का प्रयोग

लंबे समय से चेहरे पर मुंहासे के दाग धब्बे दूर करने के लिए नींबू और अनार का पेस्ट फायदेमंद हो सकता है। इस प्रयोग के लिए आपको नींबू और अनार दाने का पेस्ट बनाकर दूध में मिलाकर फेस पैक तैयार करना है। अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखना है। सूख जाने के बाद इससे ठंडा पानी से धो लेना है यह घरेलू नुस्खा पुराने से पुराने मुहासो के दाग धब्बे दूर करने में सहायक है।

3. मुहांसों के दाग धब्बे के लिए प्याज के रस का प्रयोग

आपको बता दें कि प्याज का रस मुहांसों के दाग धब्बों के लिए फायदेमंद होता है। इस प्रयोग के लिए आपको प्याज का रस निकाल लेना है, या प्याज का पेस्ट बना लेना है। अब इस रस को या पेस्ट को मुहासे के दाग धब्बे या मुहांसों पर लगा लेना है। सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह प्रयोग मुहासे और मुहासे के दाग धब्बे दूर करने में असरदार होता है।

4. मुहांसों के दाग धब्बे के लिए मुल्तानी मिट्टी, संतरा और चंदन 

मुहांसों के दाग धब्बों के लिए मुल्तानी मिट्टी, संतरे के छिलके का पाउडर और चंदन पाउडर फायदेमंद है। इस प्रयोग के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी आधा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और चुटकी भर सफेद चंदन पाउडर लेना है। अब इसे पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। फिर इस पेस्ट को 30 मिनट तक चेहरे पर लगा छोड़ दें। सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस प्रयोग से आप के मुहांसों के दाग धब्बे और ब्लैकेड की समस्या दूर हो गी।

5. एजिंग के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाता है

आपको बता दें कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर दाग धब्बे भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप जीरा पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को कुछ देर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद से ठंडे पानी से धो लें। यह आसान घरेलू उपाय बढ़ती उम्र के दाग धब्बों को कम करने में असरदार है।

6. झाइयों से छुटकारा दिलाता है

यदि आपके चेहरे पर झाइयों की समस्या बढ़ती जा रही है। तो ऐसे में आप पपीता, स्टॉबरी या कच्चे आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इन तीनों में से किस एक रस निकालकर अपनी झाइयों पर लगाना है। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

7. डार्क सर्कल दूर करने के लिए खीरे का प्रयोग

आंखों के आसपास डाक सर्कल दूर करने के लिए खीरा काफी असरदार हो सकता है। इस प्रयोग के लिए आपको हीरे को कद्दूकस कर लेना है। अब आपको इसे बराबर मात्रा में गुलाब जल में मिला लेना है। इस मिश्रण को प्रतिदिन रुई की मदद से आंखों के काले घेरे पर लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है। इसके अलावा घिसा हुआ खीर लगाने से डार्क सर्कल ठीक होता है।

8. चेहरे के तिल मस्सों से छुटकारा दिलाता है

 यदि चेहरे पर दाग धब्बे की जगह तीन मुझसे हैं तो हरे धनिया का पेस्ट रोजाना तिल और मस्से पर लगाएं या आसान घरेलू उपाय तिल मस्सों से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

Leave a Comment