अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए | 8 amazing Benefits and harms of ashwagandha for men Hindi

Whatsapp Channel
Telegram channel

Benefits and harms of ashwagandha for men अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए

Purusho ke ashwagandha ke fayde in hindi हर व्यक्ति ने अश्वगंधा का नाम टीवी, न्यूज़पेपर, विज्ञापन या किसी व्यक्ति के माध्यम से सुना होगा। अश्वगंधा का नाम जानकर आप यह सोचते होंगे यह क्या चीज है? इसके क्या फायदे हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक जड़ी बूटी है। इसका इस्तेमाल पुरुषों में बीमारियों के साथ-साथ इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में, प्रजनन क्षमता में वृद्धि करने में और पुरुषों से संबंधित अन्य समस्याओं में किया जाता है।

इसे इंडियन जिंसेंग (Indian Ginseng) के नाम से भी जाना जाता है। आज हम आपको पतंजलि अश्वगंधा के फायदे (ashwagandha ke fayde) बताएंगे। साथी अश्वगंधा का सेवन कितने दिन करना चाहिए? अश्वगंधा लेते समय क्या परहेज करना चाहिए? और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन कैसे करें? आइए नीचे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं अश्वगंधा कैप्सूल के फायदे।

जानें सबसे ताकतवर जड़ी बूटी कौनसी है Click here

1. अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए क्या है (What is the skill of ashwagandha for in Hindi)

पुरुषों के लिए अश्वगंधा का प्रयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में अधिक किया जाता है। आयुर्वेद में इसे रसायन या टॉनिक के रूप में जाना जाता है।

1 यौन सुख बढ़ाने में मददगार (Helpful in increasing sexual pleasure in Hindi)

अश्वगंधा कैप्सूल का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है।जिससे पुरुषों में यौन इच्छा को बढ़ाने और सेक्स ड्राइव को उत्तेजित करने में मदद करता है। अश्वगंधा कैप्सूल के सेवन से पुरुषों में नाइट्रिक ऑक्साइड का संश्लेषण बढ़ जाता है। जिससे रक्त पहुंचाने वाली धमनियां अच्छे से कार्य करती है। यह प्रक्रिया पुरुषों में यौन सुख बढ़ाने में लाभदायक है।

2 शीघ्रपतन समस्या में लाभदायक (beneficial in premature ejaculation in Hindi)

खराब जीवनशैली के कारण पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या बढ़ती जा रही है। यह हर उम्र के पुरुषों को हो सकती है। यदि 60 सेकंड के भीतर संबंध बनाने के दौरान वीर्य निकल जाता है, तो यह शीघ्रपतन का संकेत हो सकता है। इस समस्या के लिए अश्वगंधा चूर्ण का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद है।

3 स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार (Helpful in increasing sperm count in Hindi)

पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या के अलावा स्पर्म अकाउंट की समस्या भी अधिक देखी जाती है। यह समस्या अधिकतर खराब जीवनशैली के कारण होती है। ऐसे में नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। जो पुरुषों में शुक्राणुओं का निर्माण करने में सुधार कर सकती है। साथ ही स्पर्म काउंट  सुधार करने में भी मददगार हो सकती है। इसके अलावा यह स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार लाने में भी उपयोगी है।

4 फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार (Helpful in increasing fertility in Hindi)

आजकल बाझपन की समस्या से महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष भी परेशान है। इस समस्या को इनफर्टिलिटी भी कहा जाता है। अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करने से पुरुषों की नसों और तंत्रिका तंत्र के बेहतर कार्य में मदद मिलती है। जो पुरुषों के बाझपन से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से चिंता तनाव भी दूर होता है।

यह भी पढ़े शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए

5 हेयर फॉल की समस्या को दूर करता है (Removes the problem of hair fall in Hindi)

अधिक चिंता तनाव के कारण पुरुषों में हेयर फॉल की समस्या हो जाती है। यदि आप भी नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करते हैं। तो यह आपके बाल झड़ने से रोकने में सहायक हो सकता है। क्योंकि यह चिंता तनाव की समस्या दूर होती है।

6 मांसपेशियों को बनाए मजबूत (make muscles strong in Hindi)

जिन पुरुषों में मांसपेशियां कमजोर और शरीर में ताकत की कमी है। उनके लिए अश्वगंधा फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अश्वगंधा में एल्कलॉइड पाया जाता है, जो शरीर में प्राकृतिक शक्ति बढ़ाकर मांसपेशियों को मजबूत करता है।

7 हड्डियों के लिए फायदेमंद (beneficial for bones in Hindi)

आपको बता दें कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता जाता है। जो हड्डियों के विकास और मांसपेशियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

8 अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए हाइट (benefits of ashwagandha for men)

ऐसे पुरुष जो अपनी कम हाइट को लेकर परेशान रहते हैं वह रात में सोने से पहले अश्वगंधा का सेवन दूध में डालकर कर सकते हैं। क्योंकि अश्वगंधा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों के निर्माण में मदद करते हैं। साथी हार्मोन के विकास में भी मदद करते हैं। जिससे रुकी हुई हाइट बढ़ सकती है।

2. अश्वगंधा की तासीर कैसी होती है? (What is the effect of Ashwagandha in Hindi?) 

अश्वगंधा की तासीर प्राकृतिक रूप से गर्म होती है।

अश्वगंधा का सेवन करते समय ये सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • अपने डॉक्टर से बात करें। यदि आप किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो अश्वगंधा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। अश्वगंधा कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है, इसलिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि यह आपके लिए सुरक्षित है।
  • अधिक मात्रा में न लें। अश्वगंधा की अधिक मात्रा से मतली, उल्टी, और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रतिदिन 600 मिलीग्राम से अधिक अश्वगंधा का सेवन न करें।
  • लंबे समय तक न लें। अश्वगंधा का लंबे समय तक सेवन करने से एकाग्रता में कमी, चिंता, और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 8-12 सप्ताह से अधिक अश्वगंधा का सेवन न करें।

यह भी पढ़े अश्वगंधा के फायदे महिलाओं के लिए

3. अश्वगंधा के नुकसान (disadvantages of ashwagandha in Hindi)

पुरुषों के लिए अश्वगंधा खाने के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अधिक अश्वगंधा का सेवन करने से इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसीलिए अश्वगंधा खाने से पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए। पढ़ना जारी रखें

1 ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है (can lower blood pressure in Hindi)

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है। उन्हें अश्वगंधा से परहेज करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है।

2 डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक (harmful for diabetics in Hindi)

वैसे तो अश्वगंधा डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं। तो इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। साथ ही उन लोगों को भी इस से परहेज करना चाहिए। जिन लोगों का शुगर लेवल कम होता है।

3 पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है (can be harmful to the stomach in Hindi)

अश्वगंधा का अधिक सेवन करने से पेट से संबंधित समस्या हो सकती हैं। इसके अधिक सेवन से पेट दर्द उल्टी आदि की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए इसके अधिक सेवन से परहेज करें।

4 गर्म प्रकृतिक वाले लोगों के लिए (For people with hot natures in Hindi)

जिन लोगो के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक रहता हो। उन्हें अश्वगंधा से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से सिर दर्द बुखार आदि की समस्या हो सकती।

5 थायराइड में नुकसानदायक (harmful to thyroid in Hindi)

ऐसे लोग जिन्हें थायराइड की समस्या है। उन्हें अश्वगंधा से परहेज करना चाहिए। क्योंकि यह थायराइड की समस्या को और बढ़ा सकता है।

अभी तक हमने इस लेख में अश्वगंधा खाने के फायदे और नुकसान जाने हैं। लेकिन कुछ लोग गूगल पर पतंजलि अश्वगंधा के फायदे पूछते हैं, हिमालय अश्वगंधा टेबलेट के फायदे और नुकसान पूछते हैं, बैद्यनाथ अश्वगंधा चूर्ण के फायदे पूछते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि यह सभी कम्पनी अश्वगंधा को अपने पैकेट में अपना नाम ब्रांड बना कर बेचती हैं। लेकिन अश्वगंधा चूर्ण के फायदे सभी ब्रांड के एक समान ही रहते हैं। बस आपको ब्रांड चुनने से पहले उसकी विश्वसनीयता पर ध्यान रखना चाहिए। हमारे द्वारा बताए गए अश्वगंधा के फायदे और नुकसान इन सभी ब्रांडो से अलग नहीं होते हैं।

यह भी पढ़े शिलाजीत के फायदे पुरुषों के लिए

यह भी पढ़े Safed Musli के फायदे पुरुषों के लिए

Google पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ

अश्वगंधा खाने से सेक्स पावर बढ़ती है क्या?

जी हां अश्वगंधा खाने से सेक्स पावर बढ़ती है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ जाता है। जो कामेंइच्छा में बढ़ोतरी करते हैं।

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन कैसे करें?

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए अश्वगंधा फायदेमंद हो सकता है। यदि आप अश्वगंधा चूर्ण को गर्म दूध और शहद के साथ लेते हैं। तो यह संभोग शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

अश्वगंधा का सेवन कितने दिन करना चाहिए?

2 से 4 ग्राम की मात्रा में अश्वगंधा का सेवन लगातार 1 साल तक किया जा सकता है। यदि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं कर रहे हैं और आपके शरीर पर इसका कोई भी साइडइफेक्ट नहीं हो रहा हो, तो 365 दिन तक इसका सेवन किया जा सकता है।

अश्वगंधा का असर कितने दिन में होता है

अलग-अलग शरीर पर अलग-अलग तरीके से अश्वगंधा का लाभ होता है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि अश्वगंधा का असर कितने दिन में होता है। एक्सपर्ट के अनुसार लगातार अश्वगंधा का सेवन 1 माह के बाद देखने को मिलता है।

अश्वगंधा पुरुषों के लिए क्या करती है?

अश्वगंधा पुरुषों के लिए फायदेमंद इसलिए है क्योंकि यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है और प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मददगार है, जो इसे स्तंभन दोष के इलाज और पुरुषों में सेक्स ड्राइव को तेजी से बढ़ाने में अत्यधिक प्रभावी बनाता है। यह शक्तिशाली जड़ी बूटी तनाव और चिंता से राहत दिला सकती है।

अश्वगंधा और शहद के फायदे क्या है?

अश्वगंधा और शहद के सेवन से स्मृति में सुधार और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कामकाज को बेहतर करने के साथ कई लाभ होते हैं। इसके अलावा, अश्वगंधा और शहद का मिश्रण संज्ञानात्मक कार्य में सुधार कर सकता है। एक शोध के अनुसार अश्वगंधा और शहद दोनों का एक साथ सेवन करने से अश्वगंधा के अधिक फायदे मिल सकते हैं। अश्वगंधा के सेवन का यह तरीका काफी आम हो गया है।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment