nariyal pani ke fayde और नुकसान | 14 amazing health benefits of coconut water

Whatsapp Channel
Telegram channel

nariyal pani ke fayde और नुकसान

दोस्तों गर्मियों के मौसम में अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला नारियल पानी बहुत फायदेमंद है लेकिन बहुत लोग ऐसे भी हैं। जो इसके चमत्कारी गुना को नहीं जानते हैं। इसका पानी गर्मियों में लू से बचाता है। इसके अलावा कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम से भी बचाता है। 

आज हम आपको नारियल पानी के गुण नारियल पानी पीने के फायदे (nariyal pani ke fayde)और नुकसान (nariyal pani ke fayde Or Nukasan) बताएंगे। साथी नारियल पानी को कब पीना चाहिए, और 1 दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए की जानकारी देंगे। इसलिए पोस्ट को अंत तक पड़े जिससे आपके ज्ञान मैं वृद्धि आए। पढ़ना जारी रखें.

नारियल क्या है? (What is coconut in Hindi?)

nariyal pani ke fayde- नारियल (Nariyal) एक बहुवर्षीय एवं एकबीजपत्री का पेड़ है। इसका तनाव लंबा होता है जिस पर शाखाएं नहीं होती हैं। इसके तने के सबसे ऊपरी भाग पर पत्तियों का मुकुट होता है। साथ ही इसके शीर्ष भाग में नारियल का फल लगता है। भारत में इसका पेड़ समुद्री किनारे तथा नमकीन जगह पर पाए जाते हैं। 

अनार जूस के फायदे पढ़े click here

नारियल के अन्य भाषाओं में नाम (Names of coconut in other languages in Hindi)

नारियल का हिंदी नाम नारियल है इसे अंग्रेजी में कोकोनट कहते हैं। और इसे अलग-अलग भाषाओं में अलग अलग नाम से जाना जाता है आइए जानते हैं। इसके अन्य भाषाओं में नाम।

Coconut in Hindi-गोला, नारियल, नारिअल, गरी, गिरी

Coconut in English-कोकोनट पाम (Coconut palm), कोकोनट ट्री (Coconut tree)

Coconut in Sanskrit-नारिकेल, महाफल, दृढ़फल, कूर्चशीर्षक

Coconut in Odia-नरियल (Nariyal), गोटोमा (Gotoma);

Coconut in Bengali-नरकेल (Narakel), नारिकेल (Narikel)

Coconut in Urdu-नर्जिल (Narjil), नारियल (Nariyal)

Coconut in Konkani-माद्द (Madd)

Coconut in Gujrati-श्रीफल (Shriphal), कोप्रुन (Koprun), नालिएर (Naliyer), नारियल (Nariel)

Coconut in Kannada-खोब्बरी (Khobbari), गीतक (Geetak), नारीकेला (Naarikela)

Coconut in Arbi-जर्ढिदह (Jardridah), नारजिल (Narjil)

Coconut in Persian-बदिंज(Badinj), दरख्तेबंदि ञ्ज (Darkhatebadinj), जोज हिन्दी नारीयल (Joj hindi nariyal), नारगील (Nargil)

Coconut in Telugu– नारिकेलामु (Narikelamu), टेन्काय (Tenkaya)

Coconut in Tamil-तेन्काई (Tenkai), कोटपराई (Kotparai), केली (Keli) नारीगेलम (Narigelam)

Coconut in Marathi-नारेला (Narela), नारल (Naral)

Coconut in Malayalam-नलिकेरम (Nalikeram), केरम (Keram)

Coconut in Nepali-नरिवल (Narival); पंजाबी-नारिअल (Naarieal), खोपर (Khopar)

नारियल पानी के पोषक तत्व और विटामिंस (Nutrients and Vitamins of Coconut Water in Hindi)

कैल्शियम फास्फोरस -(calcium phosphorus)

मैग्नीशियम- (magnesium)

पोटैशियम- (potassium)

विटामिन बी- (Vitamin B)

विटामिन सी- (vitamin C)

nariyal pani ke fayde (Benefits of coconut water in Hindi)

1. लू से बचाव करता है

गर्मियों के मौसम में खासकर मई-जून के मौसम में लू का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे में नारियल पानी पीने से लू से बचाव मिलता है। इसलिए गर्मी के मौसम में प्रतिदिन एक नारियल का सेवन जरूर करें।

2. शरीर में पानी की कमी को करे दूर

गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी की समस्या बढ़ जाती है। नारियल पानी के गुण शरीर में पानी की कमी को पूरी करते है। 

3. एसिडिटी के लिए फायदेमंद

अकसर खाना खाने के बाद पेट में जलन और खट्टी डकारे आने की समस्या हो जाती है। जिसका मुख्य कारण एसिडिटी का होना है। इस समस्या को दूर करने के लिए नारियल पानी फायदेमंद होता है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए

नारियल पानी में विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मैं मदद करता है।

5. एंटी एजिंग में लाभकारी

उम्र बढ़ने के साथ-साथ अक्सर लोगों के चेहरे पर झुर्रियां पड़ने की शिकायत हो जाती है। नारियल पानी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा को दुनिया मुक्त बनाते हैं। अगर आप जवान तथा झुर्रियां मुक्त तथा चाहते हैं तो नारियल पानी का सेवन करना शुरू कर दें।

6. कील मुंहासे दाग धब्बे के लिए 

नारियल पानी में विटामिन सी, अमीनो एसिड और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होता है। जो हमारी स्किन से जुड़ी समस्या जैसे कील, मुंहासे और दाग धब्बे के लिए फायदेमंद है। 

7. बालों के लिए nariyal pani ke fayde

नारियल पानी में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जो बालों में डैंड्रफ की समस्या खुजली की समस्या दूर कर बालों को मुलायम बनाता है। सेब का सिरका और नारियल पानी बालों की जड़ों में लगाने से भी लाभ मिलता है।

8. लीवर के लिए nariyal pani ke fayde

नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। जो लीवर में कई तरह के विषाक्त पदार्थ की गतिविधि कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से लिवर की सफाई भी हो जाती है।

9. आंखों के लिए nariyal pani ke fayde

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नारियल पानी का सेवन खाली पेट करना चाहिए। ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। आंख में दर्द व जलन की समस्या भी दूर होती है।

ऊपर के लेख में हमने नारियल पानी के कई फायदे जाने हैं आइए आप जानते हैं। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से क्या फायदा होता है।

10. किडनी स्टोन के लिए

प्रतिदिन खाली पेट नारियल पानी पीने से गुर्दे की पथरी निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी नारियल पानी लाभदायक है।

11. वजन को करे नियंत्रण

प्रतिदिन सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना वजन नियंत्रण में लाभदायक है। 

12. ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करता है

यदि आप प्रतिदिन खाली पेट नारियल पानी पीते हैं। तो यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

13. पाचन के लिए लाभदायक

नारियल पानी खाली पेट पीने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और पाचन से जुड़े लोगों को कम करता है।

14. गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी

महिलाओं में गर्भ के दौरान सुबह सिकनेस, मतली और उल्टी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर की सलाह से गर्भ के दौरान महिलाओं को खाली पेट नारियल पानी पीना चाहिए। जिससे गर्भ के दौरान होने वाली समस्या में लाभ मिलेगा। 

अभी तक हमने नारियल पानी के फायदे के बारे में जाना है। जिस तरह से नारियल पानी पीने के फायदे हैं। उसी तरह अगर इसका अधिक सेवन किया जाए, तो इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जो आपको जानना बहुत जरूरी है। आइए देखते हैं इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं।

नारियल पानी के नुकसान (Disadvantages of coconut water in Hindi)

  • शुगर के रोगियों के लिए नारियल पानी नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है।
  • नारियल पानी में ड्यूरेटिक (diuretic) प्रॉपर्टी पाई जाती है। जो पेशाब आने की समस्या को बढ़ा देती है। यदि आप पहले से ही इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो इसके सेवन से परहेज करें।
  • जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है। उन्हें नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है।
  • एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान बॉडी डिहाइड्रेट होती है। आपको ऐसे ड्रिंक का सेवन करना चाहिए,  जिस में सोडियम की मात्रा अधिक पाई जाती हो। नारियल पानी में सोडियम की मात्रा कम होती है। 

लोगों द्वारा गूगल पर पूछे जाने वाले सवाल  (people asked questions on google in Hindi FAQ)

1 दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार 1 दिन में एक से अधिक नारियल नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जो ऊपर के लेख में बताए गए हैं।

नारियल पानी की तासीर क्या है?

नारियल पानी की तासीर प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है इसलिए इसे गर्मी के मौसम में अधिक पिया जाता है जो गर्मियों से होने वाले नुकसान को कम करता है।

नारियल पानी कब पीना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक नारियल पानी का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। इससे हमें कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

क्या किडनी पेशेंट नारियल पानी पी सकता है?

नारियल का पानी किडनी पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। 

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment