Kabj ka ilaj | 9 amazing constipation treatment at home

Whatsapp Channel
Telegram channel

Kabj ka ilaj की घरेलू जानकारी

कब्ज जिसे अंग्रेजी में कांस्टिपेशन (Constipation) भी कहा जाता है। यह एक बीमारी है, आमतौर पर यह समस्या अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण हो जाती है। अधिकतर लोग भोजन करने के बाद बैठे रहते हैं या रात के खाने के बाद सीधा सोने के लिए चले जाते हैं। इस प्रकार की आदतें कब्ज होने का कारण बनती है। कब्ज होने से कई बीमारियां और होने की संभावना बढ़ जाती है। जिसमें सबसे मुख्य बीमारी पाइल्स यानी बवासीर है। इस बीमारी से आप अपने खानपान में बदलाव करके निजात पा सकते हैं। आज हम जानेंगे कब्ज (Kabj ka ilaj) को दूर करने के आसान घरेलू उपाय। जिससे आपका जीवन स्वस्थ और निरोगी रहें।

लिवर का रामबाण इलाज अभी पढ़े

1. कब्ज का इलाज (Kabj ka ilaj) 

1 कब्ज के लिए नींबू पानी का प्रयोग (use of lemon water for constipation in Hindi)

कब्ज दूर करने के लिए नींबू पानी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसे लेने से पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप नींबू के रस में काला नमक मिलाकर ले सकते हैं।

2 कब्ज के लिए शहद का प्रयोग (use of honey for constipation in Hindi)

कब्ज दूर करने के लिए शहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को पानी में मिलाकर ले। रोजाना इसके सेवन से कब्ज दूर होता है।

3 कब्ज में काजू और मुनक्के का प्रयोग (Use of cashew nuts and raisins in constipation in Hindi)

काजू और मुनक्का कभी दूर करने में सहायक होता है प्रतिदिन खाली पेट 4 से 5 काजू और उसी मात्रा में मुनका खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। इसके अलावा रात में सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से भी कब्ज ठीक होता है।

4 त्रिफला और हरड़ चूर्ण का प्रयोग (Use of Triphala and Harad powder in Hindi)

कब्ज दूर करने के लिए त्रिफला और अरड़ चूर्ण रामबाण होता है। इसे प्रतिदिन गुनगुने पानी के साथ रात में पिएं। कब्ज और पेट में गैस बनने की समस्या से निजात मिलता है।

5 कब्ज में अरंडी के तेल का प्रयोग (Use of castor oil in constipation in Hindi)

आपको बता दें कि अरंडी के तेल को दूध में मिलाकर लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे पेट साफ होता है और कब्ज होने की संभावना भी कम हो जाती है।

6 कब्ज दूर करने के लिए ईसबगोल की भूसी का प्रयोग (Use of isabgol husk to relieve constipation in Hindi)

कब्ज दूर करने के लिए ईसबगोल रामबाण मानी जाती है। रात में सोने से पहले दूध या पानी के साथ ईसबगोल की भूसी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

7 कब्ज के लिए पपीता और अमरूद का प्रयो (Uses of Papaya and Guava for Constipation in Hindi)

 आपको बता दें कि कब्ज दूर करने के लिए पपीता और अमरुद बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक होती है।

8 कब्ज दूर करने के लिए किशमिश और अंजीर का प्रयोग (Use of raisins and figs to relieve constipation in Hindi)

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए किसमिस काफी फायदेमंद हो सकती है। रात में किशमिश को भिगोकर सुबह खाली पेट लेने से कब्ज दूर होता है। इसके अलावा अंजीर को भी आप इसी प्रकार से ले सकते हैं। जो कब्ज दूर करने में काफी फायदेमंद हो सकती है।

9 कब्ज में पालक का प्रयोग (use of spinach in constipation in Hindi)

कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए पालक भी फायदेमंद हो सकता है। यदि आप पालक का साग या सब्जी अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। तो यह कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होती है।

2. कब्ज से निजात पाने के लिए ऐसी होनी चाहिए दिनचर्या (This should be the routine to get rid of constipation in Hindi)

  • सुबह एक से दो गिलास गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस का सेवन करें
  • प्रतिदिन व्यायाम या योगा करें
  • खाने में फाइबर युक्त आहार शामिल करें
  • लंच हो डिनर करने से पहले एक कटोरी भर कर सलाद का सेवन करें
  • खाने के बाद थोड़ा टहले

3. इन चीजों से करें परहेज (avoid these things in Hindi)

  • जंक फूड फास्टफूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन, मोमोज और समोसे आदि का सेवन ना करें।
  • शराब का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
  • मैदे से बनी चीज का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
  • चिकन, मांस मछली का प्रयोग कम मात्रा में करें।

यदि आपको कब की समस्या बहुत अधिक है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हमारे द्वारा बताई गई जानकारी प्राकृतिक रूप से कब्ज को ठीक करने में सहायक है। यदि आप दिनचर्या में हमारे द्वारा बताई गई बातों पर अमल करते हैं। तो आपको भविष्य में कभी भी कब्ज की समस्या नहीं होगी।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment