दांत दर्द की दवा एवं कीड़ा नकालने का घरेलू उपाय | 5 best Toothache medicine and home remedy to remove worms Hindi

Whatsapp Channel
Telegram channel

दांत दर्द की दवा बनाने का घरेलू उपाय इस्तेमाल करने के विधि

Dant dard ka gharelu upaye– दांत का दर्द होना एक बड़ी समस्या है। क्योंकि दांत दर्द होने से काफी तकलीफ होती है। जिस वजह से व्यक्ति का खाना पीना भी दुश्वार हो जाता है। यह दर्द इतना बढ़ जाता है। जिससे व्यक्ति को रोना भी आ जाता है।

लेकिन यह समस्या एकदम से उत्पन्न नहीं होती है। यह दांतो में धीरे धीरे सड़न के रूप में बढ़ती है। जिस वजह से दातों में कीड़ा लग जाता है और दांत खराब हो जाते हैं। साथ ही दांतो में दर्द की समस्या भी पैदा हो जाती है। आज हम आपको कुछ दांत दर्द की दवा (Dant dard ki dawa) बनाने का घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे आपके दांत का दर्द जल्द छूमंतर हो जाएगा।

1. दांत दर्द क्यों होता हैं? (Why do teeth hurt Hindi?)

  • दांतों में सड़न लगना दांत दर्द होने का कारण बन जाता है। इसलिए दांत में सड़न लगने से बचाएं।
  • दांत का कुछ हिस्सा क्रेक हो जाना दांत दर्द होने का कारण हो सकता है।
  • दांत में पल्स होने के कारण भी दांत दर्द होता है।
  • दांतो की अच्छे से सफाई ना करना भी दांत दर्द का मुख्य कारण है।
  • विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर हो जाते हैं जिससे आगे चलकर दांत दर्द की समस्या भी हो जाती है।

2. दांत दर्द की दवा घरेलू इलाज (home remedies for toothache in Hindi)

1. फिटकिरी पाउडर और सेंधा नमक (Alum Powder and Rock Salt Hindi)

चलिए जानते हैं दांत दर्द को दूर करने के उपाय करें फिटकरी पाउडर और सेंध नमक से

सामग्री

  1. एक चौथाई चम्मच फिटकरी पाउडर 
  2. एक चौथाई चम्मच सेंधा नमक 
  3. एक गिलास गुनगुना पानी

तैयार करने का समय

2 मिनट।

इस उपाय को करने का समय

4 मिनट।

विधि

  1. एक गिलास गुनगुने पानी में दोनों सामग्री को चम्मच से मिक्स कर लें
  2. अब पानी को मुंह में 30 सेकेंड रखकर कुल्ला करें।
  3. पानी को घुट घुट कर कर मुंह में हिलाएं और कंठ तक ना ले जाएं।
  4. इस उपाय को सुबह ब्रश करने के बाद या दांत दर्द होने पर करें।

फिटकरी पाउडर और सेंधा नमक के दांत दर्द में फायदे।

आमतौर पर फिटकरी सभी घर में इस्तेमाल की जाती है। फिटकरी में एंटी बैक्टीरिया और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। नमक दांतों की सेंसिटिविटी को कम करता है। यह दोनों मिश्रण दांत दर्द के साथ मुंह की दुर्गंध में लाभदायक है।

2. लौंग के तेल से दांत दर्द का इलाज (Toothache treatment with clove oil Hindi)

चलिए जानते हैं दांत दर्द दूर करने के उपाय करें लोंग तेल से।

सामग्री

  1. तीन से 4 बूंद लौंग का तेल
  2. कोटन या रूई

तैयार करने का समय

2 मिनट।

इस उपाय को करने का समय

4 मिनट।

विधि

  1. एक चौथाई चम्मच लौंग का तेल कांच की कटोरी में डाल लें। 
  2. अब तेल में कॉटन या रूई डुबोकर दांत दर्द वाले स्थान पर लगाएं। 
  3. फिर रूई को दांत से दबा कर रखें।

लोंग तेल के दांत दर्द में फायदे

लौंग के तेल में यूजिनॉल नामक तत्व पाया जाता है। इसमे मौजूद एंटीसेप्टिक गुण दर्द निवारक के रूप में काम करते हैं। 

3. काली मिर्च पाउडर कोकोनट ऑयल और सफेद नमक (Black Pepper Powder Coconut Oil and White Salt)

चलिए जानते हैं दांत दर्द दूर करने के उपाय करें काली मिर्च पाउडर कोकोनट तेल और सफेद नमक से।

सामग्री

  1. मिर्च पाउडर
  2. कोकोनट तेल 
  3. सफेद नमक

तैयार करने का समय

2 मिनट।

इस उपाय को करने का समय 

4 मिनट।

विधि

  1. एक कटोरी में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें।

अब उसमें आधा चम्मच कोकोनट ऑयल और एक चौथाई चम्मच सफेद नमक डालें।

इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर उंगली द्वारा दातों से मंजन करें।

काली मिर्च कोकोनट तेल और सफेद नमक के दांत दर्द में फायदे।

काली मिर्च तथा कोकोनट ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो दांतो के दर्द से निजात दिलाने में लाभकारी हैं। सफेद नमक दांतो के आसपास आई सूजन को कम करने में लाभदायक है।

4. प्याज के रस से दांत दर्द का इलाज (Toothache treatment with onion juice)

चलिए जानते हैं दांत दर्द को दूर करने के उपाय करें प्याज के रस से दूर।

सामग्री

  1. एक प्याज का रस 
  2. कॉटन या रूई

तैयार करने का समय

5 मिनट।

इस उपाय को करने का समय

5 मिनट।

विधि

  1. एक प्याज मिक्सी मशीन में पीसकर जूस बना लें। 
  2. अब इस रस को रुई से दर्द वाले दांत पर 5 मिनट लगाकर छोड़ दें।

दांत दर्द में प्याज रस के फायदे

प्याज में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण से दांत दर्द में जल्द आराम मिलता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण से दांत के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। यह उपाय दांत दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है।

लिवर का रामबाण इलाज पढ़े Click Here

3.फिटकरी से दांत का कीड़ा निकालने का आसान उपाय (Easy way to remove tooth worm with alum in Hindi)

  • फिटकरी, लौंग और सरसों तेल से कीड़ा निकालने का उपाय

सामग्री

  1. फिटकरी पाउडर 
  2. सरसों तेल 
  3. लॉन्ग का पाउडर

तैयार करने का समय

2 मिनट

उपाय को करने का समय

5 मिनट

विधि

  1. एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें।
  2. एक चम्मच सरसों का तेल ले 
  3. एक चौथाई चम्मच लौंग पाउडर लें।  
  4. इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  5. अब इसे बरस की मदद से कीड़े वाले दांत पर लगाएं।

दांत कीड़ा निकालें में इस मिश्रण के फायदे

लौंग और फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है। जो दांत का कीड़ा निकालने में कारगर उपाय है।

4. दांत को स्वस्थ रखने के लिए खानपान (food to keep teeth healthy in Hindi)

कैल्शियम युक्त डाइट 

  • पालक, ब्रोकली, हरी मटर, पत्ता गोभी तथा हरी सब्जियां
  • बदाम, काजू, अखरोट, हेज़लनट, पिस्ता, मूंगफली आदि
  • दूध, दही, पनीर, छाज, मक्खन आदि
  • चिया सीड, फ्लैक्सीड, कद्दू के बीज, मगध तरबूज बीज, सनफ्लावर बीज आदि।

फाइबर युक्त डाइट 

  • गेहूं का चोकर, बाजरा राई काटा, दाल, गाजर, चुकंदर, खीरा, मूली, सूखे अंजीर आदि।

विटामिन सी युक्त डाइट

खट्टे रसदार फल जैसे- आंवला, कीवी, नींबू, अंगूर, संतरा, नारंगी, टमाटर, अमरूद, केला, बेरी, शलगम, पुदीना आदि।

एंटीबैक्टीरियल डाइट 

  • अदरक, प्याज और लहसुन।

यह सभी आहार अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। जिससे आपके दातों को मजबूती मिले और आप दांत दर्द जैसी गंभीर समस्या से बच सकें।

5. दांत की देखभाल (dental care in Hindi)

दांत की देखभाल के लिए इन चीजों से करें परहेज।

चॉकलेट मिठाई मिठाई का अधिक सेवन ना करें। यहां दांत में सड़न पैदा करने का कारण बन सकता हैं। जिससे दांत में दर्द की समस्या होती है।

  • ऐसा खाना खाने से परहेज करें जो चबाने में हार्ड होता है।
  • ज्यादा ठंडा या गरम चीज के सेवन से दातों में सेंसटिविटी हो जाती है। जैसे दांत की अन्य समस्या भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
  • ज्यादा खट्टी चीजों का सेवन ना करें, जो आपके दांत रोग को और बढ़ाती है। जैसे इमली कच्चा आम या अधिक खट्टी वाली चीजे।
  • रात के डिनर के बाद ब्रश जरूर करें साथी मॉर्निंग में ब्रश करने के बाद जीप की सफाई अवश्य करें।
  • नीम की दातुन का प्रयोग करें यह दातों के बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है।

दांत सड़ने लगे तो क्या करें?

सुबह उठने के बाद रात में सोने से पहले दातों की अच्छे से सफाई करें सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से बचें। अपनी डाइट में कैल्शियम और पौष्टिक आहार को शामिल करें।

दांत खराब होने पर क्या लगाना चाहिए?

दांत खराब होने पर सरसों के तेल में नमक डालकर बस करना चाहिए। इससे दांतों में सरल लगने से बचाव मिलता है।

दांतों का पीलापन कैसे दूर करें?

टूथपेस्ट के साथ एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश करने से दांतों का पीलापन दूर होता है। इसके आलावा सरसों के तेल में नमक डालकर ब्रश करें। यह दोनों उपाय दांतो का पीलापन दूर करने में सहायक है।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment