त्वचा से लेकर 21 बीमारी में जायफल के फायदे | natural benefits of nutmeg

Whatsapp Channel
Telegram channel

जायफल के फायदे है उपयोग और नुकसान

Jaifal ke fayde– जायफल का इस्तेमाल कई वर्षों से  खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ, यह नेचुरल हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी देता है। इस लेख के माध्यम से हम आसान शब्दों में जानेंगे जायफल चूर्ण खाने से क्या होता है? जायफल का प्रयोग कैसे करें? अलग-अलग बीमारियों में किस प्रकार से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। साथ ही जानेंगे इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान होते हैं।

1. जायफल के फायदे

1 झाइयों के लिए जायफल के फायदे

जायफल पाउडर के साथ कच्चा दूध या शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही महीनों में झाइयां और दाग धब्बे चले जाएंगे।

2 जायफल के फायदे चेहरे के लिए

जायफल पाउडर के साथ शहद मिलाकर और नींबू डालकर पतला कर लें। यह फेस पैक रात में सोने से पहले लगाएं। सुबह उठकर नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है।

3 चेहरे के लिए जायफल के फायदे

जायफल पाउडर के साथ संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। यह उपाय चेहरे के ब्लैक हेड्स को निकालने में फायदेमंद है।

4 दांत दर्द में जायफल के फायदे

दांत दर्द की समस्या लगभग सभी को कभी ना कभी होती है दांत दर्द होने पर जायफल का पाउडर दर्द वाले स्थान पर लगाएं ऐसा करने से कुछ ही देर में दर्द से आराम मिलता है।

5 बेबी को दूध ना पचने पर जायफल का प्रयोग

यदि बच्चों को दूध ना पचने की समस्या हो। ऐसी स्थिति में दूध में आधा पानी मिलाकर एक जायफल के साथ उबाल लें। फिर इसे चम्मच से बच्चों को पिलाएं यह आसानी से पच जाता है।

6 छोटे बेबी के लूज मोशन में जायफल का प्रयोग।

अक्सर छोटे बच्चों में लूज मोशन की समस्या हो जाती है। इस स्थिति में जायफल को घिसकर नाभी पर लगाने से आराम मिलता है।

7 अनिद्रा में जायफल के फायदे

दिन भर के काम के कारण चिंता व तनाव हो जाता है। जिससे रात में नींद ना आने की समस्या बढ़ जाती है। सोने से पहले गुनगुने दूध में एक से दो चुटकी जायफल पाउडर डालकर सेवन करें। यह उपाय बेहतर नींद आने के लिए कारगर है।

8 पाचन में जायफल के फायदे

तेल मसाले का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जायफल के सेवन से डायरिया एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होती।

9 पेट दर्द में जायफल के फायदे

दो से तीन बंदे जायफल तेल को चीनी या बताते के साथ डुबोकर खा लें। ऐसा करने से पेट दर्द में जल्द आराम मिलता है।

10 दर्द में जायफल के फायदे

जायफल में एंटी पेन किलर गुण पाए जाते हैं। जो घटिया, मांसपेशियों और ऐठन के दर्द को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा जायफल के तेल को जैतून के तेल मैं मिक्स कर जोड़ों पर लगा सकते हैं।

11 कैंसर में जा फल के फायदे

कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इससे बचने के लिए जायफल को अपनी डाइट में शामिल करें। इस में पाए जाने वाला एसेंशियल ऑयल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। एक अध्ययन के अनुसार जायफल में एंटी- माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है। जो पेट के कैंसर से बचाने में सहायक है।

12 जायफल और शहद के फायदे

खांसी की समस्या किसी को भी हो सकती है। खांसी होने पर जायफल पाउडर साथ शहद मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।

13 डायबिटीज में जायफल के फायदे

डायबिटीज की समस्या लगभग सभी व्यक्ति को होती है। यदि इसका समय पर इलाज ना हो तो यह गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसे में जायफल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें में मौजूद ट्राइटेरपीन्स एंटी डायबिटिक गुणों के कारण जाना जाता है। जो टाइप टू डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार है।

14 स्वस्थ दांतो के लिए जाखल के फायदे

अक्सर ज्यादा मीठा, सोडा, कॉफी और ठंडा गरम का सेवन करने से दांत से संबंधित समस्या हो जाती है। जैसे दांत में कैविटी, सड़न और दांतों में झनझनाहट आदि। इन समस्याओं में जायफल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जायफल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है। जो दांत के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

15 आंखों की रोशनी के लिए जायफल के फायदे

बच्चे हो या बड़े आंखों की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। जायफल के सेवन से आँख से संबंधित समस्या से बचा जा सकता है। यहां प्रोस्टाग्लैडिंस हार्मोन को नियंत्रण करने में मददगार है। जो हमें आंखों की समस्या से बचाता है।

16 दिमाग के लिए जायफल के फायदे

तनाव के कारण दिमाग से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या में जायफल या जायफल का तेल फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीकॉन्वलसेंट (anticonvulsant) गुण पाया जाता हैं, जो कन्वल्जंस से बचाव में लाभकारी है। यह तनाव को कम करके दिमाग के ब्लड सरकुलेशन में सुधार लाता है। मैं जिससे एकाग्रता बेहतर होती है।

17 इम्यूनिटी के लिए जायफल के फायदे

कोरोना काल का समय चल रहा है और इसके कई वैरीअंट भी आ चुके हैं। जिसमें से एक ओमिक्रोन वैरीअंट है। जो पूरी दुनिया में फैल रहा है और कमजोर इम्यूनिटी वाले इसकी चपेट में जल्द आ जाते हैं। इसके अलावा मौसम के बदलाव के कारण भी सर्दी जुकाम हो सकता है। जायफल में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे आप बीमार होने से बचे रहते हैं।

18 कोलेस्ट्रॉल कम करने में जायफल के फायदे

बढ़ते कोलेस्ट्रोल से थकान, हार्ट अटैक, किडनी और आंखों की रोशनी जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। जायफल में मौजूद एथेनॉलिक एक्सट्रैक्ट कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक है। कोलेस्ट्रोल से पीड़ित लोगों को जायफल सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

19 वजन घटाने में जायफल का उपयोग

बढ़ते मोटापे से लगभग 90% लोग परेशान हैं। यह समस्या दुनिया भर में तेजी से फैल रही है। ऐसे में जायफल के सेवन से मेटाबॉलिज्म रेट पड़ता है। जो वजन घटाने के लिए बहुत ही जरूरी है।

20 पेट खराब या गैस मैं जायफल के फायदे

पेट की खराबी और पेट में गैस की समस्या है। तो जायफल को सौफ के साथ उबालकर पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिलेगा।

21 मर्दाना ताकत के लिए जायफल के फायदे

जायफल के साथ अकरकरा, जावित्री, इलायची, कस्तूरी और केसर को दूध उबालें। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले पिएं। यह पुरुषों में सेक्स की समस्या दूर कर मर्दाना ताकत को बढ़ाता है।

2. जायफल के क्या नुकसान हैं 

सामान्य से कम मात्रा में जायफल का सेवन करने से कोई नहीं होता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करें तो, हमें कई प्रकार की परेशानियों देखने को मिल सकती हैं।

  • जायफल के अधिक सेवन से प्यास लगना, चक्कर आना, उल्टी, छाती और पेट में दर्द मुंह सूखना आदि की समस्या हो सकती है।
  • गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिला को जाखल का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह गर्भपात का कारण बन सकता है।

3. जायफल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कैल्शियम(calcium)
आयरन(Iron)
मैग्नीशियम(magnesium)
प्रोटीन(protein)
फाइबर(fiber)
फॉस्फोरस(Phosphorus)
पोटैशियम(potassium)
विटामिन सी(vitamin C)
बी 6, ए(B6, A)
सोडियम(sodium)
जिंक(zinc)
फोलेट(folate)
नियासिन(niacin)
Pyridoxine(Pyridoxine)
राइबोफ्लेविन(riboflavin)
थायमिन(thiamine)

4. जायफल कहां पाया जाता है

भारत में जायफल की खेती केरल के त्रिशोर, एरनाकुलम, कोट्टायम, तमिलनाडु, कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली के कुछ हिस्सों में होती है। भारत के अलावा श्रीलंका, इंडोनेशिया और एशिया के कुछ देशों में पाया जाता है।

FAQ

जायफल की तासीर क्या होती है?

जायफल गर्म प्राकृतिक वाला औषधीय है।

जायफल पाउडर प्राइस?

सौ ग्राम जायफल पाउडर अमेजॉन पर ₹390 तक का मिल जाता है।

जायफल कैसा होता है?

जायफल दिखने में गोल अंडाकार मटीला रंग का अंदर से ठोस होता है।

जायफल कौन सा फल है? 

जायफल एक वनस्पति फल है। जिसे मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

जायफल के पेड़ पर कौन सा मसाला प्राप्त होता है

इसके वृक्ष से दो प्रकार के मसाले प्राप्त होते हैं जायफल तथा जावित्री।

जायफल का पाउडर कैसे बनाएं

50 से 100 ग्राम सूखा जायफल मिक्सी मशीन में डालकर पीस लें। इससे आपका जायफल पाउडर तैयार हो जाएगा।

खूनी जायफल का price

जायफल का प्राइस अभी 6 फरवरी 2022 को साडे ₹500 से लेकर ₹600 तक प्रति किलो है।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment