1. mota hone ke upay by Natural Foods

Whatsapp Channel
Telegram channel

 मोटा होने के उपाय mota hone ke upay

mota hone ke upay – आज का यह पोस्ट उन लोगों के लिए है, जो अपने दुबले पाते शरीर से परेशान है। दुबले पतले लोग अपना शरीर को हास्ट पुस्ट कैसे करें। आज के इस पोस्ट आपको वह सारी जानकारी मिलेगी जिससे आप आप वजन तेजी से बढ़ा सकेंगे।

1. मोटा ना हो पाने का कारण क्या है? 

  • अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक नहीं है, तो आपके शरीर मे भोजन सही नहीं लगेगा। इसलिए आपकी पाचन क्रिया सही होना बहुत ही जरूरी है।
  • पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए पुदीने के पत्ते को एक गिलास पानी में उबालकर, दिन में 2 बार खाने के बाद सेवन करें, इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक होने लगेगी।
  • पाचन क्रिया को सही करने के लिए जीरे को एक गिलास पानी में उबालकर खाने के बाद जरूर पिए। इससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होगा इन दोनों नुस्खे में से एक ही नुस्खा करें।
  • दोपहर के खाने मैं दही या छाछ के साथ अजवाइन और काला नमक मिलाकर सेवन करने से पाचन क्रिया सही होती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतो के बैड बैक्टीरिया को खाने का काम करते हैं। साथ ही अजवाइन पेट के लिए रामबाण मानी जाती है यह पाचन क्रिया को सुधारने के साथ पेट से संबंधित समस्या को भी दूर करती है इसलिए इन दोनों का सेवन करना पाचन तंत्र और पेट की समस्या के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

2.  मोटा होने के लिए अच्छे खान-पान का ध्यान कैसे रखें। 

  • मोटा होने के लिए आपको अच्छे खान पान का ध्यान रखना जरूरी है। अपने आहार में उन पोषक तत्व से भरपूर चीजो को शामिल करना चाहिए जिनसे तेजी से वजन बढ़ता है। लेकिन ध्यान रहे हम यहां नेचुरल आहार की बात कर रहे है।

 जंक फूड्स से आपको परहेज करना होगा। क्योंकि इससे शरीर को नुकसान होता है। साथ ही रोगप्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है, साथ ही शरीर को बीमारी लगने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिए जंक फूड को अपनी डाइट में शामिल ना करें।

  • खानपान के ध्यान रखने के साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप दिन भर में कितनी कैलरी ले रहे हैं। अगर आप अपनी दिनभर की जरूरत के हिसाब से कैलोरी नहीं ले रहे हैं, तो आपके मोटा ना होने का यह भी एक बड़ा कारण है। 

कैलोरी वाले आहार 100 ग्राम में कितनी कैलोरी को मंत्र होती है। आइए देखते है।

यह कुछ कैलोरी वाले फूड थे जिनसे आप अपनी डेली जरूरत की केलोरी प्राप्त कर सकते है। ऐसे और भी कई फूड्स है। जिनसे आपको अच्छी मात्रा में कैलरी मिल जाएगी।

आपको डेली कितने कैलरी की जरूरत पड़ती है। आइए एक एग्जांपल के साथ समझते हैं कि आपको प्रतिदिन कितनी कैलोरी लेनी चाहिए। यदि आपका वजन 50 किलो है अपने वजन को 30 से मल्टिप्लाई करने पर जो वैल्यू निकलती है। आपको मोटा होने के लिए प्रतिदिन उतना ही कैलोरी डाइट्स से लेनी होगी।

  • मोटा होने के लिए आपको अपनी डाइट में कार्ब वाले फूड भी शामिल करने होंगे। क्योंकि वजन बढ़ाने के लिए कार्ब का डाइट में होना बहुत ही जरूरी है।
  • शरीर की मांसपेशियों को मजबूत व आकर्षक बनाने के लिए प्रोटीन को भी डाइट में शामिल करना आवश्यक है इससे हमारा शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है।

प्रोटीन क्या है? Read Now

3. मोटा होने के लिए होम एक्सरसाइज

mota hone ke upay – पहली एक्सरसाइज जिसने आपको 10 से 12 पुशअप करने हैं पुश अप के सेटस 3 तरीके से लगाने हैं। 

  • पहला नॉर्मल पुशआप 
  • दूसरी वाइड ग्रिप पुश अप 
  • तीसरी इसमें आपको क्लोज ग्रिप पुश अप करनी है।

तीनो पुशअप में 10 से 12 रैप जरूर करें या इससे अधिक भी कर सकते हैं। पहले दूसरे दिन आप इसी तरह से सिंपल पुशअप करें 2 दिन बाद एक बैग ले जिसमें कुछ किताबे डालकर उसे अपने पीठ पर लादकर पुशअप करें। ऐसा करने से आप का साइज जल्दी गेन होगा। और आपका शरीर मोटा होने लगेगा।

  • एक्सरसाइज नंबर दो जिसमें आपको डिप्स लगाना है। यह एक्सरसाइज वेट गेन करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज में आपको 15 से 20 रैप निकालने हैं। पहले दिन नॉर्मल तरीके से यह एक्सरसाइज करें 2 दिन बाद एक बैग में किताबे डाल लें, और उसे अपने फ्रंट पर टांग लें। ऐसे डिप्स लगाने से आपका वेट तेजी से बढ़ेगा।
  • तीसरी एक्सरसाइज है थाई की एक्सरसाइज जिसे अंग्रेजी में लेग प्रसाद कहते हैं इसे कसाई नहीं जी आपको तीन से चार सेट करने हैं और सभी सेठों में 20 से 25 रैप निकालने हैं इस एक्टर तारीख को देसी भाषा में दंड बैठक भी कहते हैं एक्सरसाइज को करने से हमारा टेस्टटोन लेवल बढ़ता है। इस एक्सरसाइज में भी आप 2 दिन बाद बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेजी से थाई को बढ़ाता है जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

4. मोटा होने के लिए न्यूट्रिशन डाइट

mota hone ke upay – न्यूट्रिशन डाइट में सबसे पहले यह जानना जरूरी है, की आप जो डाइट ले रहे हैं। उसमें प्रॉपर न्यूट्रिशन है या नही, जैसे कैलोरी, प्रोटीन कार्ब और कुछ न्यूट्रिशन। आइए कुछ फूड के माध्यम से जानते हैं, उन में पाए जाने वाले पोषक तत्व जिससे आप यह समझ सके कि आपको मोटा होने के लिए क्या-क्या खाना जरूरी है।

  • 100 ग्राम ओट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व।

कैलोरी 389

पानी 8%

प्रोटीन 16 पॉइंट 9 ग्राम 

कार्ब 66.3 ग्राम 

शुगर 0 ग्राम 

फाइबर 10.6 ग्राम 

फैट 6.9 ग्राम

  • 100 ग्राम चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कैलोरी 43

पानी 88 %

प्रोटीन शुगर 9.6 ग्राम 

फाइबर 2.8 ग्राम 

फैट 0.2 ग्राम

  • 100 ग्राम शकरकंद में पोषक तत्व की मात्रा कैलोरी 86 

पानी 77%

प्रोटीन 1.6 ग्राम 

कार 20.1 ग्राम 

शुगर 4.2 ग्राम 

फाइबर 3. ग्राम 

फैट 0.1 ग्राम

  • 100 ग्राम राजमा में पाए जाने वाले पोषक तत्व कैलोरी 127 

पानी 67%

प्रोटीन 8.7 ग्राम 

कार 22.8 ग्राम 

शुगर 0.3 ग्राम 

फाइबर 6.4 ग्राम 

फैट 0.5 ग्राम

  • 100 ग्राम केले में पोषक तत्व 

कैलोरी 89 

पानी 75%

प्रोटिन 1.1 ग्राम 

कार्ब 22.8 ग्राम 

शुगर 12.2 ग्राम 

फाइबर 2.6 ग्राम 

फैट 0.3 ग्राम

  • 100 ग्राम आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

प्रोटीन 3.1

कार्बोहाइड्रेट 23.2 ग्राम

और इसके अलावा कई ऐसे आहार है जिसमें आपको भरपूर मात्रा में 2 प्रोटीन, फैट, कार्ब और कैलरी मिल जाएगी। जैसे पीनट बटर, दूध, दही, पनीर, सफेद चावल, ब्राउन चावल और गेहूं से बनी रोटियां आदि। वजन बढ़ाने व तेजी से मोटा होने के लिए इन सभी हार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह सभी आहार आपको नेचुरल तरीके से मोटा करने में मदद करते है।

5. मोटा होने के लिए स्पेशल शेक

mota hone ke upay – तेजी से मोटा होने के लिए हमारी डाइट में एक गिलास शेक होना बहुत जरूरी है। अगर हम सुबह के नाश्ते के बाद एक गिलास शेक पीते हैं, तो इससे हमें भरपूर मात्रा में कैलरी, फैट, कार्ब और प्रोटीन मिलता है।

शेक बनाने की विधि 300 से 500 ग्राम दूध मैं दो केले चार खजूर 6 बदाम भीगे हुए एक चम्मच पीनट बटर को मिक्सर मशीन में अच्छी तरह से मिक्सर मशीन में तैयार कर ले, इस शेक को नाश्ते के आधे घंटे बाद प्रतिदिन सेवन करें इससे आपका 3 से 4 किलो वजन 1 महीने के अंदर बढ़ने में मदद मिलेगी।

अभी तक हमने इस लेख में मोटा होने के उपाय के बारे में जाना जिसमें मोटा ना होने के कारण और सही तरह से डाइट को फोलो ना करना की जानकारी दी गई है। अब हम जानेंगे की एक सही तरीका डेली रूटीन की डाइट को कैसे फॉलो करें। जिससे आप तेजी से अपने शरीर को मोटा और वजन बढ़ा सकें।

6. स्पेशल डाइट प्लान

  • दिन की शुरुआत एक से  गिलास गुनगुने पानी के साथ करें। सुबह खाली पेट एक से डेढ़ गिलास गुनगुना पानी पिए। इससे आपका पेट साफ रहेगा और शरीर में ब्लड का फ्लो भी अच्छा रहेगा
  • अगर आप जिम जाते हैं, या फिर घर पर एक्सरसाइज करते हैं। तो एक घंटा पहले 2 ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर और एक केले के स्लाइस काटकर सैंडविच की तरह बना कर खा लें। 

100 ग्राम आलू और एक कप दही को एक्सरसाइज करने से 1 घन्टे पहले खा लें। यह दोनों ही नुस्खे एक दिन छोड़कर एक दिन कर सकते हैं। इससे आपको तेजी से मोटा होने में मदद मिलेगी और एक्सरसाइज करते समय उर्जा की कमी भी महसूस नहीं होगी।

  • 45 मिनट से 1 घंटे तक एक्सरसाइज जरूर करें।
  • एक्सरसाइज करने के 15 मिनट बाद तीन से चार उबले अंडे पीले भाग सहित खाना चाहिए इसमें प्रोटीन और फैट प्रचुर मात्रा में मिलता है। यह हमारे वजन को तेजी से बढ़ाने में हेल्प करता है तथा जिम में ब्रेक हुई मसल्स को रिपेयर करने का काम करता है।
  • नाश्ते में एक कटोरी ओट्स एक साथ एक केला चार खजूर 6 भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कुछ और ड्राई फुट भी डाल सकते हैं, जैसे अखरोट किसने काजू। इसके बाद आप चाहे तो आप एक हाई कैलोरी वाला शेक ले सकते हैं जिसे बनाने की विधि हमने ऊपर लेख में बताई हुई है।
  • लंच से एक घंटा पहले कुछ फ्रूट का सेवन कर सकते हैं जैसे सेब, संतरे और पपीता आदि।
  • लंच में आपको एक कटोरी दाल एक कटोरी सब्जी मिक्स वेज एक कटोरी चावल और दो रोटी साथ ही छाज या फिर दही को भी शामिल कर सकते हैं। इस तरह का खाना खाने से तेजी से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। साथी एक कटोरी सलाद का भी उपयोग जरूर करें।
  • दो से ढाई घंटे बाद आप अपने मनपसंद की चाय पी सकते हैं और आधे घंटे बाद कुछ ड्राई फूड का सेवन कर सकते हैं।
  • शाम के समय 100 ग्राम दूध के साथ एक केला चार खजूर एक चम्मच पीनट बटर मिक्स करके शेक बनाकर ले सकते हैं।
  • रात के खाने में एक कटोरी दाल एक कटोरी हरी सब्जी और एक कटोरी चावल साथ ही दूर रोटियां और एक कटोरी सलाद का इस्तेमाल करें।
  •  रात में सोने से आधा घंटा पहले 250 ग्राम दूध उबालकर पीना चाहिएइससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती और वजन बढ़ने में मदद मिलती है।

अगर आप इस डाइट को प्रतिदिन फॉलो करते हैं, तो निश्चित तौर पर आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा और साथ ही एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से खाया हुआ खाना हमारे शरीर को तेजी से लगता है। साथ ही हमारी मसल ग्रो होती है इसलिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों का कॉन्बिनेशन होना बहुत जरूरी है।

अगर हम किसी एक को फॉलो करते हैं, तो हमारा वजन नहीं बढ़ेगा इसलिए इस बात का ध्यान रखें और प्रोपर न्यूट्रिशन डाइट फॉलो करें और एक अच्छे हष्ट पुष्ट शरीर के मालिक बने। आशा करता हैं, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आप पर कोई सवाल है तो आप हमें कांटेक्ट बॉक्स द्वारा कांटेक्ट कर सकते हैं।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment