अनार जूस के फायदे | more than 21 amazing pomegranate juice benefits in Hindi

Whatsapp Channel
Telegram channel

अनार जूस के फायदे, बनाने की विधि, पीने का सही समय और अधिक सेवन से नुकसान

Benefits of Anaar juice– अनार एक प्राकृतिक उगने वाला गुणकारी फल है। इसके फल और जूस में कई प्रकार के औषधीय गुण समाए हैं। दोस्तों अनार एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसका जूस हमें तरोताजा करता है। साथ ही कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। 

अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इसे एक विशेष फल बनाता है। इसके प्रतिदिन सेवन से आप डॉक्टर से दूर रहते हैं। आज हम आपको अनार जूस के फायदे (Anaar juice ke fayde) बताएंगे। साथ ही इसे बनाने की विधि, इसके सेवन करने का सही तरीका और इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं। पूरी जानकारी विस्तार से आपके साथ साझा करेंगे।

पालक जूस के फायदे पढ़े

अनार के जूस के फायदे (benefits of pomegranate juice)

1. त्वचा के लिए अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice for skin in Hindi)

अनार के जूस में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के गुण मौजूद होते हैं। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुण और विटामिन- A, C, E पाए जाते हैं। प्रतिदिन इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है। 

फेस स्किन से ज्यादा ऑयल निकलना भी पिंपल होने का एक कारण है। अनार का जूस  पीने से सेबम (Sebum) प्रोटेक्शन 

2. कील मुहांसों के लिए अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice for pimples in Hindi)

कील मुहांसों की समस्या में अनार के जूस का  प्रयोग किया जा सकता है। अनार के जूस मैं विटामिन-C और विटामिन-E पाया जाता है। जो कील मुंहासे से संबंधित समस्या को दूर करने में मदद करता है। आप इसका सेवन कर सकते हैं और कोटन की मदद से कील मुहांसों पर लगा सकते हैं। 

3. ग्लोइंग स्किन मैं अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice for glowing skin in HIndi)

जिनकी स्किन डल रहती है, ऐसे लोगों के लिए अनार के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। अनार के जूस में विटामिन- E, C और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसे प्रतिदिन पीने से ब्लड फ्लो अच्छा रहता है। साथ ही स्किन ग्लोइंग बनती है।

4. त्वचा में मॉस्चराइज अनार जूस के फायदे (Benefits of Moisturized Pomegranate Juice for Skin in Hindi)

त्वचा मॉस्चराइज करने के लिए विटामिन-E जरूरी होता है। जो अनार के जूस में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अनार के जूस प्रतिदिन पीने से स्किन हाइड्रेट होती है। जिस वजह से स्क्रीन की नमी बरकरार रहती है।

5. बालों के लिए अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice for hair in Hindi)

अनार के रस में विटामिन- B और जिंक (zink) प्रचुर मात्रा पाया जाता है। जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर बालों का टूटना बढ़ रहा है तो अनार का जूस फायदेमंद हो सकता है। यह स्कैल्प (scalp) में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर करके बालों की जड़ों को मजबूती देता है।

6. मुंह के लिए अनार जूस के फायदे (benefits of pomegranate juice for mouth in HIndi)

अनार के जूस में विटामिन A, C, D, B6 पाया जाता है। जो मुंह के रोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। मसूड़ों से खून आना, पायरिया और मुंह कि दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों की सड़न से भी बचाता है।

7. बाबासीर में अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice in piles in HIndi)

खूनी बवासीर में ब्लड निकलने के कारण शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में अनार का जूस लेने से शरीर में कमजोरी दूर होती है। साथ ही रक्त की कमी पूरी करने में मदद मिलती है।

8. पीरियड में अनार जूस के फायदे (benefits of pomegranate juice during period in Hindi)

पीरियड (Period me Anaar ke fayde) के दौरान महिलाओं में वीकनेस की समस्या हो जाती है। वीकनेस दूर करने के लिए, अनार के जूस का सेवन प्रतिदिन किया जा सकता है।

9. एनीमिया में अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice in anemia in Hindi)

अनार के जूस में प्रचुर मात्रा में आयरन (iron) पाया जाता है। जो शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है। जिससे एनीमिया की बीमारी का खतरा नहीं होता है।

10. रोगों से लड़ने में अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice in fighting diseases in HIndi)

अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन- A, C, D, E, जिंक और आयरन पाया जाता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

11. सूजन में अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice in inflammation in HIndi)

अनार जूस में विटामिंस C, K  एंटीऑक्सीडेंट गुण और एंटी इनफॉर्मेटरी गुण पाए जाते हैं। जो सूजन को खत्म करने में मदद करते हैं। 

12. हाई ब्लड प्रेशर में अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice in high blood pressure in HIndi)

अनार जूस में मौजूद तमिल्स और पोषक तत्व, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 

13. दिमाग के लिए अनार जूस के फायदे (benefits of pomegranate juice for brain in HIndi)

प्रतिदिन अनार जूस के सेवन से दिमाग से संबंधित समस्या दूर होती है। यह दिमाग को नरसिंग करने का काम करता है। जिससे दिमाग स्वस्थ्य बना रहता है।

14. आंतों के लिए अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice for intestines in HIndi)

बार बार टॉयलेट जाने की समस्या होने पर आंतों में कमजोरी होती है। अनार जूस के सेवन से यह समस्या दूर होती है। साथ ही यह अब्जॉर्प्शन को भी बढ़ाता है।

15. पाचन के लिए अनार जूस के फायदे (Benefits of Pomegranate Juice for Digestion in Hindi)

अनार का जूस पाचन से संबंधित गड़बड़ी को ठीक करता है। इसे पीने से लीवर डिटॉक्सिफाइ होता है। जिस वजह से खाना अच्छे से पचता है।

16. प्रेगनेंसी में अनार जूस के फायदे (benefits of pomegranate juice in pregnancy in HIndi)

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। जिस कारण पेट में पल रहे बच्चे के विकास में कमी हो सकती है। ऐसे में अनार का जूस लेना मां और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

17. जोड़ों के दर्द में अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice in joint pain in HIndi)

अनार के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन- D पाया जाता है। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए। जो आपको जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है। 

18. मधुमेह में अनार जूस के फायदे (benefits of pomegranate juice in diabetes in HIndi)

मधुमेह से ग्रसित लोगों के लिए अनार जूस का सेवन फायदेमंद होता है। यह इंसुलिन के प्रति शरीर में संवेदनशीलता को कम करता है। एक अध्ययन के अनुसार अनार में ऑडित्य पॉलीफेनॉल एसिड पाया जाता है। जो टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

19. पुरुषों के लिए अनार के फायदे (benefits of pomegranate for men in Hindi)

एक शोध के अनुसार अनार जूस लेने से, सेक्स पावर 16% से 30% बढ़ जाती है। यह शोध 21 से 64 की उम्र के लोगों में किया गया। इसलिए अनार का जूस पुरुष की सेक्स पावर बढ़ाने में फायदेमंद है। साथ ही पुरुषों की फर्टिलिटी को बेहतर करता है।

20. धात रोग में अनार जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice in metallurgy in Hindi)

धात रोग में एक कप अनार जूस उसके साथ 1 ग्राम छोटी इलायची बीज का चूर्ण और  ½ ग्राम सौंठ का पाउडर मिलाकर लेने से लाभ होता है।

21. सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने के फायदे (Benefits of drinking pomegranate juice on an empty stomach in the morning in Hindi)

वजन घटाने के लिए प्रतिदिन खाली पेट अनार का जूस पीना चाहिए। यह बिना इंसुलिन को प्रभावित किए वजन घटाने में मदद करता है। 

22. अनार का जूस कब पीना चाहिए (When to drink pomegranate juice in HIndi)

अनार के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना फायदेमंद होता है। जो लोग इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहते है वह लोग खाना खाने से एक घंटा पहले या 1 घंटा बाद में इसे ले सकते हैं।

23. अनार जूस बनाने की विधि (How to make Pomegranate Juice in Hindi)

  • अनार का जूस निकालने के लिए एक या दो अनार लें। 
  • इन्हें छिलकर दाने बाहर निकालने लें। 
  • अब इन्हें अच्छे से धो लें।
  • इन दोनों को मिक्सी के जार में डालकर मशीन धीरे धीरे चलाएं। एक मिनट आप का जूस तैयार हो जाएगा।
  • अब इसे छन्नी की मदद से छान लें।
  • जाने के बाद आप इसे पी सकते हैं।

24. अनार की तासीर क्या है? (What is the flavor of pomegranate in Hindi?) 

अनार की तासीर ठंडी होती है इसलिए जिनकी बॉडी की प्राकृतिक ठंडी होती है। उनके लिए अनार इतना फायदेमंद नहीं होता है। लेकिन इसको लेने के कुछ अलग तरीके से आपको इसका फायदा मिल सकता है। जो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

अनार का जूस पीने का सही समय क्या है

25. अनार जूस पीने के बाद किन चीजों को नहीं लेना चाहिए (What should not be taken after drinking pomegranate juice in Hindi)

  • अनार जूस पीने के तुरंत बाद दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • अनार जूस पीने के बाद, पानी पीने से सर्दी जुकाम या गले की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

26. अनार  जूस के नुकसान (benefits of pomegranate juice in HIndi)

  • लीवर से संबंधित समस्या

यदि आपको किसी प्रकार की लिवर से संबंधित समस्या है। या आपकी लीवर की दवा चल रही है। इस सिचुएशन में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

  • डायबिटीज के रोगियों में

डायबिटीज रोगियोंको अनार जूस का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।  क्योंकि इस में शुगर की मात्रा पाई जाती है इसलिए इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  • उल्टी डायरिया की समस्या

अनार जूस के अधिक सेवन से कुछ लोगों में उल्टी डायरिया की शिकायत देखी जा सकती है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

  • पाचन खराब होना

ज़अनार जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। यह पाचन से संबंधित समस्या पैदा कर सकता है।

 सबसे महत्वपूर्ण बात अनार जूस के बारे में जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। यदि आप अनार का जूस बाहर किसी दुकानदार से पीते हैं। यह सुनिश्चित करें दुकानदार जो जूस निकाल रहा है  वह असली हो और आपकी नजरों के सामने निकाला गया हो।

आपको क्योंकि कुछ लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए। अनार के जूस की जगह लाल रंग का इस्तेमालकरना शुरू कर दिया है। जो पानी में मिलाकर आपको भेज दिया जाता है। और आप इसे अनार का जूस समझ कर पी लेते हैं।

यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। इतना मौजूद केमिकल जानलेवा साबित हो सकते हैं।

इसलिए अपनी और अपनों की सेहत का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है। मिलावट करने वाले दुकानदारों से सतर्क रहें।

27. अनार के जूस को किस जूस में मिक्स करके पिया जा सकता है। (In which juice can pomegranate juice be mixed and drunk in HIndi?) 

  • अनार जूस को मुसम्मी के जूस में मिक्स कर कर किया जा सकता है।
  •  गाजर चुकंदर के साथ अनार जूस को मिक्स करके किया जा सकता है।
  • संतरे अनानास के साथ भी अनार का जूस मिक्स करके पिया जा सकता है।
  • अनार के जूस को स्टॉबरी के साथ भी लिया जा सकता है।

अनार के जूस को कई फ्रूट जूस के साथ मिक्स करके  पिया जा सकता है। 

Helthyjeevan.com

गूगल क्वेश्चन हम में पूछे जाने वाले सवाल

प्रशन- सेब, अनार और गाजर के जूस को एक साथ दिया जा सकता है?

उत्तर- जी हां सेब अनार के जूस को एक साथ लिया जा सकता है इन सभी के पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं

प्रशन- pomegranate juice in hindi?

उत्तर- अनार जूस।

प्रशन- कोरोना पेशेंट को अनार का जूस पिला सकते हैं?

उत्तर- बिल्कुल पिला सकते हैं अनार का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो कोरोना से बचाव में फायदेमंद है। इसे आप अपने डॉक्टर की सलाह से पी सकते हैं।

प्रशन- अनार के जूस के साथ मौसमी का जूस पीना चाहिए?

उत्तर-  मौसमी और अनार का जूस एक साथ दिया जा सकता है। यह दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से लाभकारी होते हैं।

प्रशन- अनार  या अनार का जूस दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है।

उत्तर- अनार और अनार के जूस दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके  स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सुबह के समय इसका सेवन करें।

प्रशन- अनार के जूस में चीनी मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है।

उत्तर- ज्यादा मीठा खाने से मधुमेह रोग हो सकता है। और यह वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है। दिन भर में आप कितनी शुगर की मात्रा लेते हैं। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। ज्यादा शुगर की मात्रा लेने से वजन बढ़ सकता है।  

प्रशन- सुबह खाली पेट अनार या अनार का जूस पीना चाहिए?

उत्तर- कुछ भी खाने या पीने से पहले एक या दो गिलास पानी पीना चाहिए इसके बाद आप कुछ भी खा सकते हैं या पी सकते हैं। ऐसा करना आपके साथ के लिए फायदेमंद होगा।

अनार खाने से सेक्स पावर बढ़ता है क्या?

अनार खाने से टेस्टोस्टेरॉन लेवल बढ़ता है। जिस पुरषों और महिलाओं दोनों में संभोग की इच्छा बढ़ती है।

अनार के छिलके के फायदे?

अनार छिलका सुखाकर पावडर बना लें। एक चम्मच पावडर के साथ चंदन पावडर और लौंग मिलाकर चेहरे पर लगाये। इससे कील मुँहासे तो दूर हॉट है। साथ ही चेहरे पर चमक आती है।

अनार की तासीर ठंडी या गर्म?

अनार रस दार फल है इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इस लिए इसकी तासीर प्रकृति ठंडी है।

अनार का जूस कितना पीना चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार एक दिन में 1 से 2 गिलास ही पीना चाहिए।

अनार कब नहीं खाना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद अनार या अनार का जूस का सेवन ना करें। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जो खाना पचाने मैं बाधा डाल सकती है। इसके अलावा यह एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है।

अनार का जूस कब पीना चाहिए?

गर्मियों में सुबह के समय खाली पेट अनार का जूस का सेवन अधिक किया जाता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

हमने आपको आसान शब्दों में अनार जूस के फायदे और नुकसान बताएं हैं। आशा करता हूं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी, आपके स्वास्थ्य जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment