शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए | 9 amazing benefits of shatavari for men in Hindi

Whatsapp Channel
Telegram channel

(benefits of shatavari for men in Hindi) शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए

शतावरी एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जानी जाती है। आपको बता दें कि यह अपने अंदर कई स्वास्थ्य गुण समेटे हुए हैं। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी और कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं। जो कई प्रकार की समस्याओं को ठीक करने में प्रभावी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह पुरुषों के लिए भी एक वरदान है। पुरुषों के लिए शतावरी का सेवन कई तरह से लाभकारी हो सकता है। 

यह पुरुषों में सेक्सुअल वीकनेस को दूर करता है। साथ ही स्पर्म क्वालिटी को ठीक करने में मदद करता है। आज हम आपको आसान हिंदी शब्दों में शतावरी से जुड़ी जानकारियां देने जा रहे हैं। यह पुरुषों के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे साथी शतावरी कितने दिन तक खाना चाहिए? शतावरी को दूध में पीने से क्या होता है? शतावरी की तासीर क्या होती है? यह सभी जानकारियां हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ साझा करेंगे।

शतावरी एक जड़ी बूटी है, जिसे आयुर्वेद में कई प्रकार से कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। यह पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने के साथ-साथ स्वपनदोष जैसी समस्या को दूर करता है। आइए विस्तार से समझते हैं, यह पुरुषों के लिए किस प्रकार के फायदेमंद हो सकता है।

1. शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए (benefits of shatavari for men in Hindi)

1 शारीरिक क्षमता बढ़ाने में लाभकारी (Beneficial in increasing physical stamina in Hindi)

रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध के साथ शतावरी चूर्ण का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर कर पुरुषों में स्टेमिना बढ़ाने में मदद करती है। शतावरी का सेवन पुरुषों के यौन जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है फायदेमंद। इसलिए नियमित रूप से शतावरी और दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

2 स्वप्नदोष को दूर करता है (removes nightmares in Hindi)

जिन पुरुषों को स्वप्नदोष की समस्या हो रही हो, उनके लिए शतावरी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।  शतावरी चूर्ण के साथ मिश्री डालकर दूध के साथ सेवनकरना चाहिए। ऐसा करने से पुरुषों में स्वप्नदोष की समस्या दूर होती है।

3 बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है (Reduces the effects of aging in Hindi)

बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए शतावरी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और ग्लूटाथियोन नामक तत्व पाए जाते हैं। जो चेहरे पर झुर्रियों के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं। जिन पुरुषों को झुर्रियों की समस्या है। शतावरी का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

4 लो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार है (Helps in increasing low sperm count in Hindi)

जो पुरुषों लो स्पर्म काउंट की समस्या से जूझ रहे हैं।  सतावरी उनके लिए रामबाण सिद्ध हो सकता है। रात में सोने से पहले नियमित रूप से शतावरी का सेवन से यौन शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा है। इसके अलावा इनफर्टिलिटी की परेशानी को भी दूर करती है।

5 रक्त शर्करा नियंत्रण करता है (controls blood sugar in Hindi)

जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज है, साथ ही इसका प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उनके लिए शताब्दी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। शतावरी में जो योगिक पाया जाता है। वह इंसुलिन उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद करता है।

6 टेस्टोस्टरॉन बढ़ाने में मददगार (Helpful in increasing testosterone Hindi)

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए शतावरी फायदेमंद है। साथिया पुरुषों में यौन स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है।

7 कैंसर से बचाव करता है (protects against cancer in Hindi)

शतावरी के सेवन से कैंसर जैसी बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। क्योंकि शतावरी में एंटी कैंसर गुण होते हैं। जो कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं।

8 हैंगओवर को कम करता है (reduces hangover in Hindi)

हैंगओवर यानी अधिक नशे को कम करने के लिए  शतावरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शराब की लत को कम करने सहायक हो सकता है। क्योंकि इसमें एमिनो एसिड पाया जाता है। जो नशे को खासतौर पर भांग के नशे के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।

9 मोटापा घटाने में मददगार (helpful in reducing obesity in Hindi)

जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं और वजन कम करना चाहते हैं। शतावरी का सेवन उनके लिए  फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसने घुलनशील और घुलनशील फाइबर पाया जाता है। जो शरीर से अतिरिक्त फैट को बाहर निकालने में मदद करता है।

ऊपर के लेख में हमने अभी तक आपको शतावरी के फायदे और नुकसान बताएं।  आइए नीचे की ओर बढ़ते हैं और अक्सर लोगों द्वारा गूगल में पूछे  जाने वाले सवाल को  देखते हैं  (Google FAQ)

FAQ

शतावरी को दूध में पीने से क्या होता है?

शतावरी और दूध पीने से थकान कमजोरी दूर होती है। नियमित रूप से शतावरी और दूध का सेवन करने से शरीर ताकतवर बनता है।

शतावरी खाने से क्या लाभ होता है?

शतावरी खाने से महिला और पुरुष दोनों को काफी लाभ होता है। यह कई बीमारियों को खत्म करने में सहायक माना जाता है।

शतावरी की तासीर कैसी होती है?

शतावरी की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह वात और पित्त को कम करने में सहायक मान जाती है।

शतावरी और अश्वगंधा के फायदे?

अश्वगंधा और शतावरी के फायदे तनाव, बालों के लिए, कैंसर के लिए, दिमाग को तेज करने के लिए और पुरुष हार्मोन में सुधार करने के लिए मददगार है।

शतावरी कितने दिन तक खाना चाहिए?

छह सप्ताह तक प्रतिदिन दूध के साथ शतावरी का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment