महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे | 7 super benefits of figs for women

Whatsapp Channel
Telegram channel

benefits of figs for women

लगभग सभी महिलाओं को अपने जीवन में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए महिलाएं कई उपाय आजमाती हैं। साथी अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए ज्यादा फोकस करती हैं। इसके अलावा महिलाएं एक्सरसाइज पर भी अधिक ध्यान देती हैं यह करना जरूरी भी है। लेकिन इन सबके बीच वह कुछ हेल्दी फूड अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाती हैं। क्योंकि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती है। लेकिन चिंता ना करें आज हम आपको उस हेल्दी फूड के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे अंजीर के नाम से जाना जाता है। यह महिलाओं से संबंधित कई समस्याओं में फायदेमंद होता है।

यह सुपर फूड अपने अंदर कई प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों को समेटे हुए है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम मैग्निशियम, मैग्नीज, फाइबर, विटामिन B6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में मौजूद होता है। इसीलिए अंजीर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है और यह प्रजनन क्षमता बेहतर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं अंजीर के फायदे और नुकसान साथ ही खाली पेट अंजीर खाने के फायदे और दूध में अंजीर खाने के फायदे।

1. महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (benefits of figs for women)

1 मेनोपॉज की समस्या में लाभदायक (Beneficial in the problem of menopause in Hindi)

महिलाओं में प्रजनन स्वास्थ्य सुधार करने में अंजीर फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर भी मौजूद होता है। जो हार्मोन असंतुलन से बचाव में सहायक होता है। साथ ही मोनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से बचाव में सहायक है।

2 वजन घटाने में मददगार (helpful in weight loss in Hindi)

महिलाएं अपने बढ़ते वजन की समस्या से काफी परेशान हो जाती हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए अंजीर फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। जो वजन को नियंत्रण करने में सहायक मानी जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि अजीत का अधिक सेवन ना करें। क्योंकि इसमें कैलरी की मात्रा भी होती है। जिससे वजन बढ़ सकता है।

3 रक्त की कमी को पूरा करता है (completes the lack of blood in Hindi)

जिन महिलाओं को शरीर में रक्त की कमी रहती है अंजीर उनके लिए एक वरदान से कम नहीं है। रक्त की कमी पूरा करने के लिए प्रतिदिन सूखे दो अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की उच्च मात्रा होती है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है।

4 पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है (improves digestive health in Hindi)

जिन महिलाओं में कब्ज की समस्या लंबे समय से है। उनके लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है। जो कब जैसी गंभीर समस्या को ठीक करने में सहायता करती है। ऐसे में दो अंजीर को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

5 हड्डियों को मजबूत बनाता है (makes bones strong in Hindi)

महिलाओं में बढ़ती उम्र के कारण हड्डियां कमजोर तथा दर्द की समस्या देखी जाती है। अंजीर में कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों से संबंधित समस्या को दूर करने में मदद करती है। ऐसे में आप अंजीर को दूध में भिगोकर सेवन कर सकते हैं।

6 हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक (beneficial for heart health in Hindi)

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण करने में सहायता करते हैं। अंजीर के सेवन से हृदय स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। अंजीर का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है। जो हार्ट की समस्या का मुख्य कारण माना जाता है।

7 स्तन कैंसर से बचाव करता है (protects against breast cancer in Hindi)

अंजीर एक ऐसा फल है जिसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। एक अध्ययन के अनुसार किशोरावस्था में शुरुआती वयस्कता के दौरान फाइबर का सेवन करने से उनमें स्तन कैंसर का जोखिम कम पाया गया।

2. क्या अंजीर की तासीर गर्म होती है (do figs taste hot in Hindi)

अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों के दिनों में इसका अधिक सेवन किया जाता है। गर्मियों के दिनों में इसे पानी में भिगोकर सेवन किया जाता है।

3. अंजीर के नुकसान (harm of figs in Hindi)

जिस तरह से अंजीर खाने के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं ठीक उसी तरह से इसके कुछ नुकसान भी हैं। हाईवे नीचे की ओर बढ़ते हैं और इसके नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं। पढ़ना जारी रखें

  • गुर्दे में पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। यदि आपको पहले से ही पथरी की समस्या है। इसके सेवन से बचें हैं। क्योंकि इसमें ऑक्सलेट नामक तत्व मौजूद होता है। जो गुर्दे की पथरी की समस्या को और बढ़ा सकता है।
  • वैसे तो अंजीर पाचन और पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या को का कारण हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
  • अंजीर में शुगर की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके अधिक सेवन सेदांत दर्द दांतों में सड़नकी समस्या हो सकती है। इसलिए इसके अधिक सेवन करने से बचें।
  • अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से माइग्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें सल्फाइड पाया जाता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

अभी तक हमने आपको इस लेख में अंजीर खाने के फायदे और नुकसान बताएं हैं। आइए नीचे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं। गूगल में लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब जिन्हें हम एफ ए क्यू (FAQ) कहते है।

1 दिन में कितने अंजीर खाना चाहिए

एक दिन में आप 2 से 3 कच्चा अंजीर खा सकते हैं यदि सूखे अंजीर का सेवन करते हैं तो 2 से 4 की मात्रा में ले सकते हैं।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे

खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज शिकायत दूर होती है इसके अलावा खाली पेट अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। और शुगर को नियंत्रण करने में भी फायदेमंद है।

दूध में अंजीर खाने के फायदे

दूध में अंजीर खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। यह दमा के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा यह असंतुलित हार्मोन को ठीक करने में सरकार है।

अंजीर कब खाना चाहिए

अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट खाना सबसे उत्तम माना जाता है। इसके साथ आप बादाम और अखरोट भीगाकर खा सकते हैं।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment