Akhrot Khane Ke Fayde: 4 best Benefits of eating walnuts, परिचय, पोषक तत्व, नुकसान और बचाव,

Whatsapp Channel
Telegram channel

अखरोट खाने के फायदे: यह सेहत के लिए क्यों है खास

अखरोट का परिचय

अखरोट, जो कि एक बहुत ही पौष्टिक ड्राई फ्रूट्स है, इसमें कई प्रकार के पोषण तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे akhrot khane ke fayde के बारे में।

अखरोट में पाए जाने वाले पोषण तत्व क्या है?

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स, और मिनरल्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। ये सभी पोषण तत्व हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहयोग करते हैं।

अखरोट में 15% प्रोटीन और 65% फैट होता है। इनमेंओमेगा-3 फैटी एसिड्स आयल की अच्छी मात्रा होती है और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होते हैं, इसके अलावा इसमें फाइबर से अधिक होते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स यहां पर दिया गया हैं: 

  • कैलोरी: 185
  • पानी: 4%
  • 4.3 ग्राम प्रोटीन
  • 3.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
  • 1.9 ग्राम फाइबर
  • 18.5 ग्राम फैट
  • 0.7 ग्राम चीनी

अखरोट में विटामिन और मिनरल्स भी पाया जाता हैं जो यहां पर दिया गया है:

  • कॉपर
  • फोलिक एसिड
  • आयरन
  • फॉसफोरस
  • विटामिन बी6 
  • विटामिन सी
  • विटामिन ई
  • मैंगनीज
  • जिंक 
  • सेलेनियम
  • नियासिन

स्वास्थ्य के लिए अखरोट खाने के फायदे

1. हृदय स्वास्थ्य

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद कर सकता हैं, इसके सेवन से हृदय से जुड़ी बीमारी को खतरा कम हो जाता है। 

2. त्वचा स्वास्थ्य

अखरोट में ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता हैं, यह एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज़ प्रदान करता हैं। जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और त्वचा जवां दिखती है।

3. मस्तिष्क स्वास्थ्य

अखरोट में पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड तेल दिमाग के लिए फायदेमंद होता है और यह दिमाग की स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद करता है।

4. तनाव से मुक्ति

अखरोट में मौजूद मैगनस तनाव को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह ऐसे हारमोंस को पैदा करता है जिससे मानसिक तनाव काम करने में मदद मिल सकती है।

अखरोट सेवन करने के तरीकों 

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे सीधे भी खाया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे भिगोकर भी खा सकते हैं अखरोट का सेवन ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाकर भी किया जाता है। आप इसका सेवन अन्य पौष्टिक आहार के साथ भी कर सकते हैं।

सुबह खाली पेट अखरोट खाने के क्या फायदे है?

एक रिसर्च के अनुसार रोजाना खाली पेट अखरोट खाने से तनाव और निराशा के स्तर में काफी हद तक कमी आती है। साथ ही लंबे समय तक सोने में मदद मिलती है इसके अलावा यह सामान्य रूप से मानसिक सेवा में सुधार करने में मदद करता है।

अखरोट के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर और विटामिन होता है। जो अखरोट के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है। यदि सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अखरोट का सेवन करने का एक बेहतरीन विकल्प इसे रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना भी हो सकता है।

ऐसे में अखरोट के साथ बादाम भिगोकर खाने से क्या फायदा होता है। यहां पर दिया गया है, नट्स को रात भर भिगोकर रखने पर उसमें मौजूद फाइटिंग एसिड और टैनिंग का स्तर कम हो जाता है। 

जिस कारण इसके एंजाइम इन्हिबिटर्स के टूटने की गति बढ़ जाती है और और इसके अवशोषण की दर भी बढ़ने लगती है जिस कारण इसके पचने की गति भी बढ़ जाती है। 

ऐसे में आपको नट्स को कमरे के तापमान के अनुसार पीने के पानी में 7 से 8 घंटे भिगोकर रखना चाहिए। अखरोट काजू बादाम पिस्ता हेज़लनट और ब्राजील में ऐसे नट्स हैं जिन्हें खाने भिगोना जरूर है। सुबह भीगे हुए मेवे खाने के फायदे यहां पर दिए गए।

  • भीगे हुए मेवे संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देते हैं। 
  • शाकाहारी लोग मांस की जगह भीगे हुए मेवे का सेवन कर सकते हैं। जिससे उनके शरीर को भरपूर पोषण मिल सकता है।
  • पाचन क्रिया को सुधारने में मदद कर सकता है। क्योंकि भीगे हुए मेवे फाइबर से भरपूर होते हैं। 
  • भीगे हुए मेवे दिल की सेहत को ठीक करने में मदद कर सकता हैं। क्योंकि यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  • भीगे हुए मेवे विटामिन और मिनरल्स भरपूर होता हैं। जो हमारे शरीर के पूरे स्वास्थ्य में फायदेमंद हो सकता है।

नुकसान और बचाव

किसी भी उम्र के व्यक्ति को अधिक अखरोट खाने से बचना चाहिए। विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति जो पहले से एलर्जी से पीड़ित हैं।

निम्नलिखित प्रकार की परिस्थितियों में अखरोट खाने के नुकसान हो सकते हैं जो यहां पर दिए गए हैं:

  • जिन लोगों को ड्राई फ्रूट नट से एलर्जी होती है उन्हें अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह परेशानी को और भी बढ़ा सकता है।
  • यदि आप काम कैलोरी वाले आहार खा रहे हैं तो अखरोट आपको अधिक कैलोरी प्रदान नहीं करता है। एक मुट्ठी अखरोट में केवल दिन भर की कैलोरी आवश्यकता के अनुसार लगभग 10% होता है।
  • यदि आप थायराइड की दवा ले रहे हैं तो अखरोट के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। क्योंकि इन दोनों आपस में इंटरेक्ट कर सकती हैं।

निष्कर्ष

हमने इस ब्लॉक पोस्ट में आपको बताया अखरोट खाने के फायदे इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे खाने का तरीका और अखरोट का सेवन करने से किन लोगों को बचाना चाहिए। यदि किसी बीमारी को ठीक करने के लिए अखरोट का सेवन कर रहे हैं तो आपको एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

यह भी पढ़े पुरुषों के लिए अखरोट खाने के फायदे 

यह भी पढ़े महिलाओं के लिए अखरोट खाने के फायदे

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment