फैटी लिवर का रामबाण इलाज | 12 best liver cure Hindi

Whatsapp Channel
Telegram channel

लिवर का रामबाण इलाज और समन्धित जानकारियां

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारे लिवर (Liver ka rambaan ilaj) का बहुत बड़ा योगदान होता है। यह एक ऐसा अंग है, जो शरीर मे 500 से अधिक फंग्सन चलाने में मदद करता है। 

यह शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में मदद करता है। साथ ही रक्त शर्करा ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। यह कई प्रकार के संक्रमण से भी बचाता है। 

इसके अलावा शरीर में डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और पोषक तत्व के भंडारण से जुड़े कई आवश्यक कार्य करता है।

इसलिए कहते हैं लीवर फिट तो जीवन हिट। आज हम आपको 12 बेस्ट लिवर का रामबाण इलाज बताएंगे। साथ ही लीवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए? खराब लिवर को कैसे ठीक करें?  लीवर के लिए कौन सा फल अच्छा है? जानकारी आसान हिंदी शब्दों में देंगे।

1. लिवर क्या है? (what is liver in Hindi)

लिवर हमारे शरीर का एक अंग है जो हमारे पेट के दाहिनी ओर होता है। इसका रंग reddish-brown होता है। स्पर्स करने पर यह रबड़ जैसा महसूस होता है। इसका वजन आप की लंबाई तथा जेंडर पर निर्भर करता है। आमतौर पर इस का वजन लगभग 1.44kg से 1.66kg तक होता है। यह शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है।

2. लिवर में इन्फेक्शन के लक्षण के प्रकार (Symptoms of liver infection in Hindi)

  • लिवर खराब हो तो आंखों में पीलापन और हाथ पैरों में पीलापन दिखने लगता है। जिसे पीलिया की शिकायत हो जाती है।
  • लीवर खराब होने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है। क्योंकि शरीर में प्रोटीन नहीं बना पाता है। जिस कारण से शरीर कमजोर होने लगता है।
  • दस्त तथा उल्टी लगना लीवर खराब होने का कारण हो सकता है।
  • शरीर में हल्का हल्का बुखार होना भी लीवर खराब होने का संकेत है।
  • स्किन पर इचिंग खुजली की समस्या भी लीवर खराब होने का संकेत है।
  • लैट्रिंग का रंग डार्क मिट्टी जैसा होना, लिवर खराब होने की एक निशानी है।
  • लिवर खराब होने पर हाथ पैरों में सूजन की समस्या भी देखी जाती है।
  • लिवर खराब होने पर पुरुषों में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है। जिस कारण टेस्टोस्टरॉन लेवल कम होने लगता है। उन्हें संतान पैदा करने में दिक्कत आ सकती है।
  • सोते समय डिस्टरबेंस का होना भी खराब लीवर का संकेत है। लेकिन कई लोग इस लक्ष्मण को पहचान नहीं पाते हैं।

3. लिवर का इन्फेक्शन का रामबाण घरेलू उपाय (Effective home remedy to cure liver infection in Hindi)

  • लिवर में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए सेब का जूस या सिरके का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। यह लीवर पर जमा एक्स्ट्रा फैट को निकाल देता है। जिससे लिवर इनफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
  • ग्रीन टी के प्रयोग से लीवर इंफेक्शन से बचाव  होता है। क्योंकि इसमें मोनोएल्कोलिक पाया जाता है। जो लीवर के उन छेदों को बंद कर देती है जहां पर वसा इकट्ठा होता है।
  • लिवर इनफेक्शन के दौरान पपीते का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह शरीर में अतिरिक्त वसा को जलाने का काम करता है। जिसे लीवर इन्फेक्शन भी कम होता है।

4. लिवर को स्वस्थ मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए। (What should be eaten to make the liver healthy in Hindi)

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन युक्त डाइट का सेवन करें।

अंडे, मछली, चिकन, डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर, चिया सीड्स, अलसी, अखरोट, बटर, फ़लिया, सोयाबीन, अंगूर, नाशपाती, पालक, ब्रोकली, चुकंदर का रस, गाजर का रस, मौसमी का रस, नींबू का रस और गर्म पानी।

साबुत अनाज ग्रीन जूस शामिल करें

  • दलिया 
  • ब्राउन ब्रेड 
  • ब्राउन चावल
  • ग्रीन जूस का सेवन लिवर को स्वस्थ बनाने में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप पालक, लौकी, चुकंदर, गाजर, टमाटर और मौसम के हिसाब से मिलने वाली हरी सब्जियों का जूस पी सकते हैं। यह आपके लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

5. लिवर स्वस्थ रखने का घरेलू रामबाण तरीका (home remedy to keep liver healthy in Hindi)

कमजोर लिवर को मजबूत करने के लिए करी पत्ते का सेवन

प्रतिदिन करी पत्ते के सेवन से लिवर की कमजोरी दूर होती है। इसमें मौजूद विटामिन A, C लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

लौकी, गिलोय, धनिया, काला नमक, हल्दी, नींबू का रस से लीवर शुद्ध करने का उपाय।

  • एक मीडियम साइज लौकी ले और साथ में 50 ग्राम धनिया ले। अब इन दोनों को ग्राइंडर की मदद से पीस लें। आपका एक गिलास जूस तैयार हो जाएगा।
  • अब इसमें ऐड करेंगे 30ml गिलोय का रस, एक चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच काला नमक, इसे अच्छे से कर लें।
  • अब आपका लीवर डिटॉक्सिफाई जूस तैयार हो गया है। इसे 4 से 5 दिन लगातार सुबह खाली पेट लें। साथ ही हर 6 महीने बाद इस उपाय को जरूर करें। जिससे आपका लीवर स्वस्थ और क्लीन रहेगा।

किशमिश के पानी से लीवर की सफाई

  • पहले 500ml पानी को अच्छे से उबाल लें।
  • उबलने के बाद इसमें 200 ग्राम किशमिश डालें। अब इसे पूरी रात भर ऐसे ही छोड़ दें।
  • सुबह इस मिश्रण को छान लें।
  • इस पानी को सुबह खाली पेट सेवन करें।
  • इसके अलावा इस पानी का प्रयोग दिन भर में तीन से चार बार भी कर सकते हैं।
  • इस प्रयोग को 3 दिन लगातार करें और 3 से 4 महीने बाद इस उपाय को करते रहें।
  • यह उपाय लिवर को स्वस्थ डिटॉक्सिफाई करने में मददगार है।

पालक चुकंदर और काली मिर्च से लिवर की सफाई

  • 150 ग्राम पालक लें।
  • एक बाबू चुकंदर ले।
  • अब इन दोनों को थोड़ा पानी ऐड करके ग्राइंडर की मदद से पीस लें। इससे आप का जूस तैयार हो जाएगा।
  • अब इस जूस में एक चुटकी काली मिर्च डालकर दोपहर के खाने के आधे घंटे बाद सेवन करें।
  • यह उपाय लिवर को स्वस्थ रखने में कारगर है। साथ ही इस उपाय को हर 6 सप्ताह के बाद लगातार तीन दिन जरूर करें।

6. लिवर स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों से करें परहेज (Avoid these things to keep liver healthy in Hindi)

  • तले हुए चिकना और फैटी खानपान से करें परहेज। 
  • मिठाई और चीनी से बनी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से परहेज करें।
  • चाय कॉफी अधिक मात्रा में सेवन से परहेज करें।
  • एल्कोहल से परहेज करें क्योंकि यह लीवर को डैमेज करने में जिम्मेदार है।
  • ड्रग्स आदि का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
  • बीड़ी सिगरेट पीने से परहेज करें यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है साथी लीवर को भी हानि पहुंचाता है।
  • नींद की गोलियां तथा पेन किलर लेने से परहेज करें।

यह सभी परहेज करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमारे लिवर को डैमेज करने में अधिक जिम्मेदार माने जाते हैं। यदि आपको सिरोसिस की समस्या है। इस स्टेज में डॉक्टर से इलाज कराना बहुत जरूरी है। अगर आपका लिवर फैटी है। उसे स्वस्थ रखने के लिए आप घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं फैटी लीवर को घरेलू उपाय से कैसे स्वस्थ बनाएं।

7. फैटी लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to make fatty liver healthy in Hindi)

फैटी लीवर के लिए आयुर्वेदिक दवा

  • चार चम्मच एलोवेरा जूस लें। 
  • दो चम्मच नींबू का रस एलोवेरा जूस में डालें।
  • अब इसमें एक चम्मच अदरक का रस डालें।
  • इन तीनों मिश्रण को मिक्स करके सुबह खाली पेट रोजाना 30 दिन तक लें। यह उपाय फैटी लीवर को जड़ से खत्म करने में मददगार है।

इलायची आंवला और जीरा पाउडर से फैटी लीवर का इलाज।

  • एक चम्मच आंवला पाउडर लें।
  • एक चम्मच जीरा पाउडर लें।
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर लें।
  • अब इन तीनों को मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण को दिन में तीन बार गाय के दूध के साथ सेवन करें।
  • यह उपाय फैटी लीवर की समस्या से जल्द छुटकारा दिलाता है।

8. लिवर में सूजन होने के लक्षण (Symptoms of liver inflammation in Hindi)

  • लिवर में सूजन होने के लक्षण- पेट दर्द, उल्टी, जौंडिस, पैरों में सूजन, भूख कम लगना, वजन कम होना और पेट का साइज बड़ा होना लिवर में सूजन होने के लक्षण हैं।

9. लिवर में सूजन दूर करने का उपय (Remedy for inflammation in liver in Hindi)

  • चुकंदर- चुकंदर लीवर की सूजन को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में  एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो लीवर के काम करने की शक्ति को बढ़ाता हैं। साथ ही  सूजन जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता हैं।
  • दालचीनी-  दालचीनी में एंटी सूजन गुण पाए जाते हैं। जो लीवर की सूजन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए दो दालचीनी को पानी में उबाल लें। इस पानी का प्रयोग दिन में दो बार किया जा सकता है।
  • अनार- अनार के जूस मैं एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो लीवर की सूजन तथा कार्य क्षमता को ठीक करने में फायदेमंद हो सकता है।

10. लीवर की बीमारी के स्टेज (stage of liver disease in Hindi)

  • फैटी लीवर (Fatty Liver)
  • हेपेटाइटिस (Hepatitis)
  • फिब्रोसिस  (Fibrosis)
  • सिरहोसिस (Cirrhosis)
  • कैंसर         (Cancer)

11. लीवर सिरोसिस होने के मुख्य कारण (Main causes of liver cirrhosis in Hindi)

  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना
  • वायरल हेपेटाइटिस यदि इसका इलाज ना हो तो यह हेपेटाइटिस B, C से D स्टेज में हो जाता है।
  • लिवर में अधिक वसा (fat) जमा होना।
  • शरीर में अधिक मात्रा में आयरन का प्रोडक्शन होना।
  • लिवर में तांबा का जमा होना 
  • खराब रूप से पित्त की नली में कोई बाईल प्रोडक्ट होना। 
  • अल्फा 1 एंटीट्रिपिसन की कमी होना।
  • शरीर में चीनी का सदुपयोग ना हो पाना 
  • जेनेटिक डाइजेशन की प्रॉब्लम होना इसके अलावा और भी अन्य कई लक्षण होते हैं।

12. लिवर की गर्मी ठीक करने के घरेलू उपाय (home remedies to cure liver heat in Hindi)

  • गाजर के जूस के साथ पालक का जूस मिलाकर पीने से लिवर की गर्मी दूर होती है। साथ ही यह उपाय लीवर की अन्य समस्याओं के लिए भी लाभदायक है। 
  • मुलेठी पाउडर को पीसकर पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इसे छानकर पी लें। यह उपाय लिवर की गर्मी ठीक करता है।

हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारियां नेचुरल तरीके से लीवर को ठीक करने में कारगर है। यह लीवर की बीमारी का परमानेंट सलूशन नहीं है। यदि आपको किसी प्रकार के लिवर की कोई समस्या है। डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी है।

13. लीवर के लिए योगासन (yoga for liver in Hindi)

  1. भुजंगासन- लीवर की मजबूती के लिए भुजंगासन फायदेमंद हो सकता है।
  1. नौकासन- लीवर को मजबूत बनाने के लिए, नौका आसन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।
  1. कपालभाति- लीवर के स्वास्थ्य के लिए कपालभाति योगासन फायदेमंद हो सकता है।
  1. उष्ट्रासन- लिवर को स्वस्थ और हल्दी बनाने के लिए उष्ट्रासन करना फायदेमंद होता है।

लिवर डैमेज ठीक करने का घरेलू उपाय

लिवर डैमेज को आसानी से घरेलू उपाय द्वारा ठीक किया जा सकता है। इसके लिए सही खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। जिसे हमने ऊपर के लेख में बताया है। साथ ही कुछ परहेज भी करना जरूरी है जिससे लिवर डैमेज होता है ।

लिवर में हल्का दर्द होने का कारण

लिवर में हल्का दर्द का कारण हेपेटाइटिस, लीवर केंसर, फैटी लीवर और सिरोसिस आदि हो सकते हैं।

फैटी लिवर ग्रेड 3 का क्या मतलब होता है 

फैटी लिवर ग्रेड 3 का मतलब लीवर में अधिक फैट जमा हो जाता है।  इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी होता है।

फैटी लिवर कैसे ठीक होता है?

फैटी लिवर ठीक करने के लिए आँवला जूस, नीबू पानी और एलोवेरा जूस डॉक्टर की सलाह से ले सकते है।

क्या फैटी लिवर में चावल खाना चाहिए?

फैटी लिवर में चावल कम मात्रा में खा सकते है। अधिक मात्रा में चावल खाने से फैटी लिवर ठीक होने में दिक्कत हो सकती है।

लीवर मजबूत बनाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?

अंगूर, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, लहसुन, दलिया, कॉफी और ग्रीन टी लीवर की मजबूती के लिए लाभदायक है।

लीवर के लिए फायदेमंद फल?

तरबूज, पपीता, ब्लूबेरी, केला, नाशपाती, अंगूर, चकोतरा और अंजीर लीवर की स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद फल हैं।

लीवर के लिए कौन सा फल अच्छा है?

तरबूज, पपीता, ब्लूबेरी, केला, अंगूर, नाशपाती और चकोतरा। यह सभी फल लीवर के लिए अच्छे माने जाते हैं।

लीवर के लिए दही

फैटी लीवर के रोगियों के लिए, दही और दही से बनी छाछ सीमित मात्रा में लेने से फायदा हो सकता है। छाछ में हींग और जीरे का तड़का लगाकर सेवन करने से लाभ मिलता है।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment