पालक जूस के फायदे | 14 Benefits of Spinach Juice in hindi

Whatsapp Channel
Telegram channel

पालक जूस के फायदे, बनाने की विधि, पिने का सही समय

(पालक जूस के फायदे Palk Juice ke fayde) पालक जूस पीने के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें कैल्शियम आयरन विटामिन- C, विटामिन- A, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, फाइबर, जिंक और मैग्निशियम पाए जाते है। जो इसे स्वास्थ्य के लिहाज से विशेष बनाते हैं। आज हम आपको पालक जूस के फायदे आसान शब्दों में बताएंगे। जिससे आप भी इसका आनंद ले सकें। साथी इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं और पालक जूस बनाने की विधि आपके साथ साझा करेंगे। इसकी पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें। जिसे आप इसके फायदे और नुकसान किसी के साथ अच्छे से एक्सप्लेन कर सकें।

1. पालक जूस के फायदे (, benefits of spinach juice in Hindi)

1. त्वचा के लिए पालक जूस के फायदे

पालक के जूस में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो स्क्रीन की हेल्थ के लिए उपयोगी है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की शुद्धि होती है। जिससे दाग धब्बे पिंपल्स की समस्या खत्म होती है। 

2. सनबर्न से पालक जूस के फायदे

पालक जूस मैं विटामिन-D कॉन्प्लेक्स पाया जाता है। जो सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह एक नेचुरल सनबर्न का काम करता है।

3. झुर्रियों मैं पालक जूस के फायदे

पालक के जूस में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट (anti oxidant) पाए जाते हैं। प्रतिदिन खाली पेट इसका सेवन करने से त्वचा में कसावट आती है। जिस कारण चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती तथा त्वचा जवान दिखती है।

4. गोरी स्किन के लिए पालक जूस के फायदे

पालक जूस में विटामिन A, C, K और फोलेट पाया जाता है। जो स्किन को गोरा बनाने में मदद करता है। प्रतिदिन खाली पेट इसका सेवन करने से, चेहरे पर डार्क स्पॉट और छोटे छोटे दाने से मुक्ति मिलती है।

5. आंखों के लिए पालक जूस के फायदे

एक अध्ययन के अनुसार पालक के जूस में पाए जाने वाला विटामिन-A कैरोटीन और क्लोरोफिल। आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। प्रतिदिन एक कप इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

6. शरीर डिटॉक्स करने में पालक जूस के फायदे

पालक पर हुई एक रिसर्च में यह बात साबित हुई है। पालक में ऐसे विशेष प्रकार के गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के विषैले पदार्थ निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जा सकता है।

7.इम्यूनिटी में पालक जूस के फायदे

पालक जूस में मौजूद विटामिन-C एंटी ऑक्सीजन के रूप में काम करते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के कार्य तेज करते हैं। प्रतिदिन एक कप पालक का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

8. कब्ज में पालक जूस के फायदे

पालक के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो कब्ज जैसी बड़ी समस्या से आराम दिलाने में सहायक है। इसके लिए सुबह खाली पेट पालक जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जूस को मोटी छन्नी से छाने, जिससे इसके फाइबर के मोटे कण इसमें मौजूद रहे और आपको इसका भरपूर फायदा मिले।

9. हड्डियों के लिए पालक जूस के फायदे

पालक के जूस में कैल्शियम, वविटामिन-K और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने और विकास में मदद करते हैं। प्रतिदिन इसके सेवन से हड्डियों से संबंधित समस्या नहीं होती है।

10. मोटापे मैं पालक जूस के फायदे

मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए पालक जूस फायदेमंद हो सकता है। इसमें उच्च क्वालिटी में फाइबर और लो कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और मिनलस मौजूद होता है। जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करती है। 

11. एनीमिया में पालक जूस के फायदे

प्रतिदिन सुबह खाली पेट पालक जूस का सेवन करने से रक्त की कमी पूरी होती है। जिससे एनेमिया जैसे बड़े खतरे से बचने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद आयरन वह कई पोषक 

12. गर्भवती महिलाओं के लिए पालक जूस के फायदे।

पालक के जूस में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो गर्भवती महिला और पेट में पल रहे बच्चे के लिए फायदेमंद है। प्रतिदिन एक कप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से किया जा सकता है।

13. बालों के लिए पालक जूस के फायदे

पालक में विटामिन-B कंपलेक्स पाया जाता है। जो बालों के विकास और मजबूती के लिए फायदेमंद है। प्रतिदिन पालक का जूस पीने से बालों से संबंधित समस्या दूर होती है।

14. मधुमेह में पालक जूस के फायदे

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार पालक को डायबिटीज के लिए सुपर फूड माना गया है। पालक के जूस में विटामिन, खनिज और फाइटोकेमिकल भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। साथ ही इसमे ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी कम होती है। जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है। 

2. 100 ग्राम पालक जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients found in 100 grams of spinach juice in Hindi)

  • कैलोरी 23 
  • प्रोटीन 2% 
  • कार्बोहाइड्रेट 2.9%
  • वसा 0.7% 
  • खनिज 0.7% 
  • सोडियम 3%
  • पोटैशियम 15%
  • विटामिन A 187% 
  • विटामिन C 46%
  • कैल्शियम 9%
  • मैग्नीशियम 19%
  • आयरन 15%

3. पालक का जूस बनाने की विधि (How to make Spinach Juice in Hindi)

  • एक गिलास पालक जूस बनाने के लिए ढाई सौ ग्राम नरम पालक को पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • सात पालक का धोकर काट कर रख लें।
  • कटी पालक के साथ एक तिहाई गिलास पानी डालकर जूसर मशीन में पीस लें।
  • इस जूस को और टेस्टी बनाने के लिए इसमें अदरक, आधा चम्मच भुना जीरा पॉडर, आधा चम्मच कला नमक और नींबू ऐड कर सकते हैं। 
  • अब इसे छन्नी की मदद से छान लें।
  • छानने के बाद आप का जूस पीने के लिए रेडी हो जाएगा। अब इसे आप पी सकते हैं।

पालक जूस निकालने के लिए बहुत ही आसान विधि है। जिसे कोई भी अपने घर पर कर सकता है।

4. पालक जूस की कितनी मात्रा लेनी चाहिए (How much spinach juice should be taken in Hindi)

  • दिन भर में पालक जूस का आधा कप की मात्रा में सेवन किया जाता है। यदि आपको किसी प्रकार की कोई भी बीमारी है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

5.पालक जूस कब और कैसे पिए (When and how to drink spinach juice in Hindi)

  • पालक जूस का अधिक लाभ लेने के लिए सुबह के समय सेवन करें। पालक के जूस को आप नॉर्मल जूस की तरह पी सकते हैं। 

6. कितने दिन पालक जूस लेना चाहिए (how many days spinach juice should be taken in Hindi)

  • पालक जूस का सेवन लगातार 30 से 45 दिन किया जा सकता है इसके बाद एक सप्ताह का गैप जरूर दें।

7. किन लोगों को पालक जूस नहीं पीना चाहिए (Who should not drink spinach juice in hindi)

अधिक पालक जूस पीने के नुकसान

जिस तरह से पालक जूस पीने के स्वास्थ्य लाभ हैं। ठीक उसी तरह से इसका अधिक सेवन से स्वास्थ्य नुकसान भी हो सकता है। इसलिए पालक जूस का सेवन सीमित मात्रा में करें। आइए जानते हैं इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं।

  • विशेषज्ञों के अनुसार पालक जूस के अधिक सेवन से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है जैसे पेट फूलना गैस कब्ज आदि।
  • पालक जूस के अधिक सेवन से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। इस देश की अधिक मात्रा लेने से बचें।
  • पालक के अंदर अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं। किसी अन्य फाइबर आहार के साथ  इसे लेने से पाचन तंत्र में नुकसान भी हो सकता है।
  • गठिया के रोग में पालक जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमे यूरिन उच्च मात्रा में होता है। जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है। जिससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए गठिया जैसी बीमारी में इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • एलर्जी में पालक जूस के नुकसान इसमें हिस्टा माइक होता है। जो एलर्जी की समस्या को और बढ़ा सकता है।

Helthyjeevan.com

गूगल पर पूछे जाने वाले कुछ सवाल

क्या पालक जूस पीने से खून बढ़ता है? 

पालक में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। जो शरीर में रक्त बढ़ाने व एनेमिया जैसे खतरे को दूर करने में मदद करती है।

पालक का सूप पीने से क्या होता है?

पालक का सूप या पालक की साग सब्जी स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचाती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। जिससे कई प्रकार की बीमारियां से बचाव में मदद मिलती है।

पालक जूस को मिक्स वेजिटेबल के साथ ले सकते हैं? 

जी हां पालक को मिक्स वेजिटेबल के साथ लिया जा सकता है। खासकर सर्दियों के मौसम में कच्ची सब्जियां का जूस फायदेमंद होता है। जिसमें आप पालक को भी शामिल कर सकते हैं।

पालक और चुकंदर जूस का सेवन एक साथ कर सकते हैं?

पालक और चुकंदर का जूस एक साथ लिया जा सकता है। जिसमें आप गाजर, टमाटर, करेला और भी कुछ सब्जियों को ऐड कर सकते हैं। यह सर्दियों में बिकने वाला सुपर जूस है। जो स्वास्थ्य को ठीक रखने में उपयोगी है।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment