आंवला के फायदे कई रोगों में अमृत समान है | 11 benefits of Amla

Whatsapp Channel
Telegram channel

आंवला के फायदे और बीमारियों में उपयोग

दोस्तों आज के इस लेख में हम आंवला फल खाने के फायदे बताएंगे। आंवला आयुर्वेद के अनुसार एक विशेष औषधि माना जाता है जैसे एक सेब प्रतिदिन खाने से डॉक्टर से आप दूर रहते हैं। उसी प्रकार एक आंवला प्रतिदिन खाने से आप कई की बीमारियों से दूर रहते हैं। यह एक ऐसा फल है, जो आसानी से हमारे आसपास की मार्केट में मिल जाता है। साथी ही इसे कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आप इस का जूस निकालकर पी सकते हैं।

इस का मुरब्बा बनाकर खाया जा सकता है। यह सलाद में मिक्स कर भी खाया जा सकता है। इसका चूर्ण बनाकर भी सेवन किया जाता है। और यह आंवला कैंडी के रूप में भी उपलब्ध है। हम आपको आसान शब्दों में आंवला के फायदे नुकसान और उपयोग बताएंगे। जिससे आप इसका बेहतर लाभ उठा सकें। आइए नीचे की ओर इसके विशेष गुण जानते हैं। 

1. आंवला क्या है? (What is Amla in Hindi?)

आंवला फल और वृक्ष को विशेष गुण वाला माना जाता है। इसका पौधा 20 फीट से 25 फुट ऊंचा झरिया पौधा होता है। भारत और एशिया देश के अलावा यह यूरोप और अफ्रीकी देश में भी पाया जाता है। भारत में आंवला के पौधे हिमालय क्षेत्र और प्रायद्वीप मैं अधिक पाए जाते हैं। इसके फूल दिखने में घंटे जैसे होते हैं।

2. आंवला के पोषक तत्व और विटामिन (Amla Nutrients and Vitamins in Hindi)

पोटेशियमpotassium
कैल्शियमcalcium
कॉपरCopper
आयरनIron
मैग्नीशियमmagnesium
मैग्नीशियमmagnesium
जिंकzinc
विटामिन एVitamin A
विटामिन बीVitamin B
विटामिन सीvitamin C

चुकंदर के फ़ॉदे पढ़े Click Here

3. आंवला के फायदे (benefits of amla in Hindi)

1. त्वचा के लिए आंवले के फायदे

हमले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और इ पाया जाता है। जो त्वचा को चमकदार बनाता है। साथ ही त्वचा से संबंधित समस्या को दूर करता है।

2. बालों के लिए आंवला के फायदे

नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। साथ इसके सेवन से बाल लंबे व घने मजबूत बनते हैं।

3. आंवला के फायदे आंखों के लिए।

आंवले में विटामिन ए और कैरोटीन पाया जाता है। जो आंख की रोशनी को तेज करने में लाभदायक है। नियमित रूप से इसका जूस पीने से आंखें स्वस्थ रहती है।

4. आंवला के फायदे अस्तमा और ब्राउनचिटस के लिए।

एक चम्मच शहद के साथ आधा चम्मच आंवला जूस मिलाकर सेवन करें यह 5 दिन में दो बार करने से अस्थमा और ब्राउनचिटस (Asthma & Bronchitis) ठीक हो जाता है।

5. रक्त शुद्धि में आंवला के फायदे

प्रतिदिन आंवला के सेवन से रक्त की शुद्धि होती है। यह रक्त के अंदर से गंदगी बाहर निकाल देता है। साथ में मौजूद आयरन रक्त बढ़ाने का काम करता है।

6. पीरियड के दर्द में आंवला के फायदे

पीरियड के दौरान अक्षर महिलाओं को दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में आंवला का सेवन करने से menstrual cramps से आराम मिलता है।

7. आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

आंवला में विटामिन सी और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिस कारण आप बीमार नहीं पड़ते है।

8. लीवर के लिए आंवला के फायदे

नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से फैटी लीवर और डाइजेशन की परेशानी दूर होती है। इसलिए अपनी डाइट में आमला जरूर शामिल करें।

9. डाइजेशन में आंवला के फायदे

यदि डाइजेशन खराब है जो भी खाया हुआ पचता नहीं है। तो नियमित रूप से आंवले का सेवन करें। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, साथ ही डाइजेशन को जल्द ठीक कर देता है।

10. नकसीर आंवला बीज के फायदे

आंवला के बीज को देसी घी में तल लें थोड़ी देर बाद इसे पानी में पीसकर लेप बना लें। यह लेप माथे पर लगाएं, इससे नकसीर में खून आने मैं आराम दिलाता है।

11. आंवला की तासीर कैसी होती है?

4. आंवला के नुकसान

  • डायबिटीज के रोगियों को आंवले का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह से नहीं करना चाहिए। यह लो ब्लड शुगर को और कम कर देता है।
  • सर्दी जुकाम होने पर आंवले के सेवन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इस की तासीर ठंडी होती है। जिस वजह से गले में खराश भी हो सकती है। 
  • जिन लोगों को एलर्जी की समस्या पहले से है। इसका जूस पीने से एलर्जी की समस्या और बढ़ रही है। उसका सेवन तुरंत बंद कर दें।
  • ड्राई स्किन की समस्या को और बढ़ाता है। यह बॉडी से पानी को कम कर देता है। जिसे स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए आंवले का सेवन करते हैं। तो पानी पीने की मात्रा को अधिक कर दें।
  • दस्त और डारिया मैं आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे समस्या और भी बढ़ती है। अगर इसके सेवन से दस्त लग जाता है। तो आंवले की डोज को कम कर देना चाहिए।
  • कब्ज में आंवले का सेवन करने पर समस्या और बढ़ती है। क्योंकि यह शरीर से पानी को बाहर निकालता है। जिससे मल मोटा और हार्ड हो जाता है।

5. एक दिन में कितना आंवले खाना चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार 1 दिन में एक से दो आंवला खाना चाहिए। यदि आप आमला जूस का सेवन कर रहे हैं। तो 10ml से 20ml तक ले सकते हैं। 

6. आंवला की तासीर कैसी होती है?

प्रकृति रूप से आंवला की तासीर ठंडी होती है।

Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment